कपूर सिस्टर्स हमेशा ही फैशन के मामले में आगे रहती हैं। करिश्मा हो या करीना फैशन गोल देने के मामले में दोनों ही आगे हैं। करीना कपूर की हर ड्रेस फैशन के साथ ही कीमत में भी खास होती है। वहीं करिश्मा कपूर की स्टाइल में भी कमी नहीं रहती है। पिछले दिनों अपनी वेब सीरीज मेंटलहुड के प्रमोशन के लिए करिश्मा व्यस्त थीं। जिसमें उनके लुक की चर्चा हो रही थी। स्टाइलिश दिखने के लिए बहुत महंगी कीमत के कपड़ों की जरूरत नहीं होती ये बात करिश्मा ने साबित कर दी है। तभी तो दो बच्चों की मां करिश्मा कपूर की इस ड्रेस की कीमत जरूर आपको हैरान कर देगी। आगे की स्लाइड में जानें कीमत....
करिश्मा कपूर ने पहनी इतनी सस्ती ड्रेस, कीमत सुन हर कोई है हैरान!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, वेबसीरीज मेंटलहुड के प्रमोशन में करिश्मा का हर बार स्टाइलिश अवतार नजर आता था। जिसमें वो स्टाइलिश दिखने के साथ ही ग्रेसफुल भी नजर आ रहीं थीं। प्रमोशन के लिए करिश्मा ने ब्राउन रंग की कॉलर शर्ट के साथ स्कर्ट का पेयर किया था। जिसकी कीमत इतनी कम है आप बड़े ही आसानी से खरीद लेंगी।
एक वेबसाइट के मुताबिक करिश्मा कपूर की ये ड्रेस डिजाइनर Massimo Dutti की है। जिसकी कीमत बेहद कम है। इस शर्ट और स्कर्ट का पेयर करीब 9 हजार रुपये का है। यानी पैच पॉकेट वाली इस शर्ट की कीमत करीब 4183 रुपये और प्लीटेड स्कर्ट की कीमत 5020 है। हो गए न! हैरान।
View this post on Instagram
A post shared by Ami Patel (@stylebyami) on
करिश्मा कपूर इस उम्र में भी खुद को बहुत फिट रहती हैं और अक्सर ही सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करती रहती हैं। करिश्मा ने इस ड्रेस के साथ मैचिंग के आउटफिट और बड़े हूप्स के साथ कैरी किया था। साथ में स्ट्रेट हेयर और पोनी के साथ कंप्लीट लुक दिया गया था।