{"_id":"5f75a3568ebc3e9bb925928f","slug":"karisma-kapoor-wears-shirt-from-kareena-kapoor-closet-of-airport-look","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"करिश्मा कपूर ने पहनी बहन करीना की 2 साल पुरानी शर्ट, पोज देते आईं नजर","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
करिश्मा कपूर ने पहनी बहन करीना की 2 साल पुरानी शर्ट, पोज देते आईं नजर
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Thu, 01 Oct 2020 03:26 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
kareena karisma
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
करीना कपूर और करिश्मा कपूर की बॉन्डिग जगजाहिर है। अक्सर साथ में नजर आने वाली दोनों बहने अपने फैशन और स्टाइल से भी फैंस की तारीफ लूटती हैं। कई इवेंट्स में दोनों की स्टाइल भी हूबहू एक जैसी नजर आई है। जिसे देख पता चलता है कि दोनों का फैशन सेंस लाजवाब है और दोनों की पसंद भी। तभी तो बहन के कपड़़ों में उनकी तस्वीर इस समय टॉक ऑफ द टाउन बनी हुई है।
2 of 5
करीना कपूर, करिश्मा कपूर
- फोटो : instagram
दरअसल, पिछले दिनों करिश्मा कपूर ने सफेद रंग की शर्ट जिस पर रंगीन हैंड प्रिंट बने हुए हैं, में पोज देते नजर आईं थीं। जो कि करीना की है। दरअसल, दो साल पहले साल 2017 में करीना कपूर इस शर्ट को पहने एयरपोर्ट पर नजर आईं थीं।
3 of 5
करीना कपूर
- फोटो : instagram
करीना कपूर ने इस शर्ट को केन्या की ट्रिप के समय एयरपोर्ट पर पहना था। बेबो ने इस सैंड्रो शर्ट को ब्लैक कलर के जारा ब्रांड के पैंट के साथ पेयर किया था। वहीं इसे हटके स्टाइल करने के लिए गले में काले रंग का स्कार्फ लपेटे नजर आईं थीं। वहीं ब्लैक सनग्लासेज और बोल्ड रेड लिप्स के साथ बेबो का लुक काफी हॉट था। वहीं उनके इस लुक की काफी तारीफ भी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
करीना कपूर
दरअसल, करीना नवंबर माह में डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के रैप शो के लिए केन्या गई थीं। वहां से लौटते वक्त उनका ये लुक रेड कार्पेट पर नजर आया था। वहीं करिश्मा कपूर ने इस शर्ट को हाई वेस्ट जींस के साथ पेयर किया है।
विज्ञापन
5 of 5
karisma kapoor
- फोटो : instagram
करिश्मा कपूर की इस शर्ट में तस्वीर देख पता चलता है कि कपूर सिस्टर्स किसी भी आम सिबलिंग की तरह कपड़े एक्सचेंज करने से नहीं हिचकते। करिश्मा ने इस शर्ट को हाई वेस्ट जींस और सिंपल पोनीटेल के साथ पेयर किया है। वहीं सिंपल कोहल आई लाइनर और पिंक लिप्स के साथ बेस मेकअप में उनका लुक हमेशा की तरह खूबसूरत नजर आ रहा है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।