सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

हीरोइनों को भी पीछे छोड़ कार्तिक आर्यन ने पहनी थी इतनी महंगी जैकेट, कीमत सुन उड़ जाएंगे होश

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Tue, 31 Mar 2020 07:00 AM IST
विज्ञापन
kartik aaryan wore 4 lakhs rupees velvet jacket can shock you
- फोटो : instagram

बॉलीवुड की हीरोइनों की ड्रेस की कीमत अक्सर ही सामने आती रहती है। जिसे सुन हर कोई हैरान रह जाता है। क्योंकि करीना कपूर से लेकर कटरीना तक बेहद महंगे अवतार में नजर आती हैं। लेकिन अबतक प्रियंका चोपड़ा की ड्रेस की कीमत सबसे ज्यादा पता चलती थी। लेकिन इन सब हीरोइनों को पीछे छोड़ा कार्तिक आर्यन ने। कार्तिक आर्यन बी टाउन के सितारे बन चुके हैं। ऐसे में वो मंहगे कपड़े पहने इसमें कोई आश्चर्य नहीं है। हालांकि ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा को भी पीछे छोड़कर कार्तिक आर्यन ने करीब एक साल पहले ही इतनी महंगी कीमत की जैकेट पहनी थी।



 
Trending Videos
kartik aaryan wore 4 lakhs rupees velvet jacket can shock you

दरअसल, करन जौहर के शो में कृति सेनन के संग पहुंचे कार्तिक ने काले रंग की वेलवेट की जैकेट पहनी थी। जो कि जापानी कंपनी मास्टरमाइंड की थी। काले रंग की इस जैकेट में इंसानी खोपड़ियों की आकृतियां बनी हुई थीं। जिसकी कीमत जरूर आपको हैरान कर देगी।



 
विज्ञापन
विज्ञापन
kartik aaryan wore 4 lakhs rupees velvet jacket can shock you
- फोटो : instagram

एक वेबसाइट के मुताबिक कार्तिक आर्यन की ये जैकेट करीब 4 हजार पाउंड से ज्यादा की थी। जिसकी रुपये में कीमत लगभग चार लाख बीस हजार के करीब है। सोचिए जरा जब कार्तिक आर्यन की जैकेट की इतनी कीमत है तो साथ में पहने टीशर्ट और जींस की कितनी कीमत होगी। हालांकि हमें जींस वगैरह की कीमत के बारे में जानकारी नहीं है।



 
kartik aaryan wore 4 lakhs rupees velvet jacket can shock you
- फोटो : instagram

बता दें कि कार्तिक आर्यन महंगे कपड़ों और जूतों के शौकीन हैं। केवल ये जैकेट नहीं बल्कि उनके जूते भी खास होते हैं। कार्तिक के पास जिमी जू कंपनी का डायमंड ट्रेल स्नीकर है जिसकी कीमत करीब 60 हजार से ज्यादा है। वहीं एक स्नीकर उनका करीब 50 हजार का है। कार्तिक आर्यन के इन जूतों की कीमत भी कुछ कम नहीं है। जिसे सुन कोई भी हैरान हो सकता है।

विज्ञापन
kartik aaryan wore 4 lakhs rupees velvet jacket can shock you

बता दें कार्तिक आर्यन की फिल्म लव आजकल फरवरी में रिलीज हुई थी। जिस में वो सारा अली खान के साथ नजर आए थे। वहीं पिछले साल आई उनकी फिल्म पति पत्नी और वो में उनकी अभिनय की तारीफ हो रही थी।  वहीं जल्दी ही वो भूलभूलैया 2 में भी नजर आने वाले हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed