इस बार करवाचौथ 24 अक्टूबर को है। सुहागिन महिलाओं के लिए ये दिन बहुत खास होता है। अपने पति के लिए महिलाएं व्रत रखती हैं। शाम को चांद को देख कर पूजा करती हैं और फिर व्रत तोड़ती है। इन सब के दौरान महिलाएं करवाचौथ को सोलह श्रृंगार करती हैं। सुहाग की निशानी को पहन कर महिलाएं पति की लंबी उम्र की प्रार्थना करती हैं। ऐसे में इस दिन के लिए महिलाएं काफी तैयारियाँ करती हैं। श्रृंगार में जबसे जरुरी होता है उनका आउटफिट। महिलाएं एक से बढ़कर एक साड़ी या लहंगा पहनना चाहती हैं। इस करवाचौथ के लिए अगर आप साड़ियों की शॉपिंग करने वाली हैं तो सबसे पहले ये जान लीजिए कि आजकल ट्रेंड में किस तरह की साड़ियां हैं। आजकल कौन सी साड़ी का फैशन चल रहा है? ताकि आप करवाचौथ में फैशन मामले में किसी से पीछे ना रहें और पारंपरिक होने के साथ ही एकदम ट्रेंडी लुक कैरी कर सकें। अगली स्लाइड्स में देखिए इन दिनों कौन सी साड़ी है फैशन में, जिसे आप कर करवाचौथ में कर सकती हैं कैरी।
आज का फैशन टिप्स: करवाचौथ पर दिखना है खूबसूरत, तो इन ट्रेंडिंग साड़ियों को चुन सकती हैं आप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रफल साड़ी
इन दिनों रफल साड़ी ट्रेंड में हैं। कई सेलेब्स रफल साड़ियों में स्पाॅट किये जा चुके हैं। हाल ही में सोफी चौधरी ने भी बेहद खूबसूरत रफल साड़ी कैरी की। उनका ग्लैमरस और बोल्ड लुक तो है ही लेकिन सोफी की साड़ी भी काफी सुंदर है और फेस्टिव सीजन के लिए परफेक्ट परिधान है। रफल साड़ी की कीमत अफोर्डेबल भी है। रफल साड़ी की कीमत 900 रुपए से है। अगर आपका बजट 3 से 4 हजार के बीच में है तो आप एक्ट्रेस की डिजाइनर स्टाइल रफल साड़ी खरीद सकते हैं।
ऑर्गेंजा साड़ी इन दिनों ट्रेंड में हैं। बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियों की ऑर्गेंजा साड़ी पहली पसंद बन गयी है। उन्हें अकसर इस फैब्रिक की साड़ी में देखा जा चुका है। ऑर्गेंजा साड़ी में आपका लुक स्टाइलिश दिखने के साथ ही ग्लैमरस भी दिखता है। बाजार में ऑर्गेंजा साड़ी की कीमत ढेड़ हजार से शुरू हो जाती है। आप को बजट में एक से बढ़कर एक ऑर्गेंजा साड़ी मिल जाएंगी।
बनारसी साड़ी
बनारसी साड़ी का ट्रेंड एक बार फिर आ गया है। एक के बाद एक एक्ट्रेस इन दिनों बनारसी साड़ी कैरी किए नजर आ रही हैं। इसीलिए अब बनारसी साड़ी का फैशन दोबारा लौट आया है। बनारसी साड़ी में ग्रेसफुल और रॉयल लुक आता है। भीड़भाड़ में भी जब आप बनारसी साड़ी पहन कर निकलेंगी तो हर किसी की निगाहें आप पर टिक जाएंगी। बनारसी साड़ी आपको बाजार में 3000 रुपये से शुरू होती है।
सिक्विन साड़ी
इन दिनों सीक्विन्स साड़ी भी सबसे अधिक ट्रेंड में हैं। पार्टी, फेस्टिवल लुक के लिए सीक्विन्स साड़ी लुक परफेक्ट होता है। वैसे आप करवा चौथ के मौके पर भी इसे कैरी कर सकते है। बाजार में आपको 2000 में सिक्विन साड़ी मिल जाएगी।