फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काजोल का दुर्गा पूजा लुक आया सामने, एक्ट्रेस की ये दो साड़ियां फैंस को आ रहीं बहुत पसंद

Wed, 13 Oct 2021 05:24 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 13 Oct 2021 05:24 PM IST
विज्ञापन
Kajol Traditional Saree Look In Durga Puja And Dussehra 2021 Photos
काजोल - फोटो : instagram/kajol

नवरात्रि का पर्व पूरे देश में मनाया जाता है। इस दौरान जगह जगह दुर्गा पूजा के पंडाल सजते हैं। पुरुष और महिलाएं दुर्गा पूजा में शामिल होते हैं। मां दुर्गा की पूजा अर्चना के साथ ही नृत्य करते हैं। बंगालियों में दुर्गा पूजा के दौरान किए जाने वाले डांस को धुनुची नृत्य कहा जाता है। वहीं कई जगहों पर गुजराती गरबा और डांडिया नाइट्स का आयोजन होता है। बाॅलीवुड सेलेब्स भी दुर्गा पूजा और गरबा उत्सव में शामिल होते हैं। इसी कड़ी में बाॅलीवुड की बेहतरीन एक्ट्रेस और बंगाली ब्यूटी काजोल दुर्गा पूजा में शामिल हुईं। काजोल दुर्गा पूजा में खूबसूरत पिंक साड़ी पहन कर पहुंची थीं। इसके अलावा काजोल ने दुर्गाष्टमी के मौके पर भी पारंपरिक परिधान में अपनी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए सभी को नवरात्रि की शुभकामनाएं दी हैं। काजोल के दोनों ही साड़ी लुक फैंस को पसंद आ रहे हैं। आइए देखते हैं नवरात्रि के मौके पर काजोल का पारंपरिक लुक। 

Kajol Traditional Saree Look In Durga Puja And Dussehra 2021 Photos
काजोल - फोटो : instagram/kajol

तस्वीर में देख सकते हैं कि दुर्गा पूजा के मौके पर काजोल ने पिंक कलर की साड़ी पहनी। काजोल की यह साड़ी शिफॉन फैब्रिक की है। साड़ी एकदम साधारण है, जिसके बॉर्डर पर स्कैलप डिजाइन के साथ मिरर वर्क और काले धागे से एंब्रॉयडरी की गई है। काजोल ने अपने लुक को आकर्षक बनाने के लिए चोकर नेक पीस पहन रखा है। वहीं स्लीवलेस वी नेकलाइन का ब्लाउज पहना हुआ है। काजोल ने कढ़ाई और मिरर वर्क से सजी पोटली कैरी कर रखी है।

Kajol Traditional Saree Look In Durga Puja And Dussehra 2021 Photos
काजोल - फोटो : instagram/kajol

दुर्गाष्टमी के मौके पर काजोल ने नेवी ब्लू कलर की साड़ी पहनी है। उनकी इस साड़ी में गोल्डन प्रिंट हैं। वहीं बाॅर्डन भी मोटे प्रिंट और कढ़ाई से सजा हुआ है। काजोल का ये साड़ी लुक काफी खूबसूरत है। एक्ट्रेस ने गोल्डन स्लीवलेस ब्लाउज टीमअप किया है। वहीं एक्सेसरीज में गोल्डन ईयररिंग्स कैरी कर रखी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kajol Traditional Saree Look In Durga Puja And Dussehra 2021 Photos
काजोल - फोटो : instagram/kajol

इसके पहले काजोल का एक और साड़ी लुक सामने आ चुका है। एक्ट्रेस ने सफेद रंग की प्लेन साड़ी पहन रखी है। इस साड़ी में पिंक और येलो रंग का बाॅर्डर है। काजोल की ये साड़ी लुक आप भी कैरी कर सकते हैं। 

विज्ञापन
Kajol Traditional Saree Look In Durga Puja And Dussehra 2021 Photos
काजोल मां तनूजा के साथ - फोटो : instagram/kajol

काजोल को अक्सर खूबसूरत साड़ियों में देखा जाता रहा है। एक्ट्रेस वेस्टर्न वियर जितना ग्लैमर के साथ कैरी करती हैं, साड़ी भी उतनी ही खूबसूरती से पहनती हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed