फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नवरात्रि मेकअप टिप्स: महानवमी और दशहरा पर सबकी नजरें होंगी आप पर, ऐसे हों तैयार

Wed, 13 Oct 2021 03:44 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 13 Oct 2021 03:44 PM IST
विज्ञापन
Navratri 2021 Makeup Tips To look Stunning in Mahanavami And Dussehra
नवरात्रि मेकअप टिप्स - फोटो : instagram/tanghavri

नवरात्रि का समापन होने वाला है। नवमी और दशहरा नौ दिनों के पर्व के आखिरी और अहम दिन होते हैं। महानवमी की पूजा से लेकर कन्या पूजन, दुर्गा विसर्जन, गरबा नाइट्स और इसके बाद दशहरा का पर्व, इन सभी उत्सव में लोग शामिल होते हैं। ऐसे में सुंदर दिखने के लिए आप फैशनेबल कपड़ों से लेकर मैचिंग ज्वेलरी तक सब की तैयारी कर के रखते हैं लेकिन इन सब के बावजूद आप कभी कभी आकर्षक नहीं दिख पाते। वजह आपके कपड़े या एक्सेसरीज नहीं बल्कि मेकअप होता है। मेकअप एक साधारण से आउटफिट में भी आपके लुक को निखार सकता है और वहीं मेकअप अच्छे से अच्छे परिधान कैरी करने के बाद भी आपके लुक को बिगाड़ सकता है। ऐसे में खूबसूरत दिखने के लिए मेकअप का रोल अहम होता है। अगर आप भी अपने आपको निखारना चाहते हैं और मेहफिल में सबसे प्यारे दिखने की चाह रखते हैं तो हम आपको इस महानवमी और दशहरा में खास दिखने के लिए कुछ आसान से मेकअप टिप्स बताने जा रहे हैं। 

Navratri 2021 Makeup Tips To look Stunning in Mahanavami And Dussehra
नवरात्रि मेकअप टिप्स - फोटो : Istock

मेकअप करते समय ध्यान दें कि सबसे पहले चेहरे को अच्छे से वॉश कर लें। उसके बाद मेकअप की शुरुआत प्राइमर से करें। प्राइमर को पूरे चेहरे पर अच्छे से अप्लाई कर लें। इससे आपकी ग्लोइंग स्किन नजर आएगी।

Navratri 2021 Makeup Tips To look Stunning in Mahanavami And Dussehra
नवरात्रि मेकअप टिप्स - फोटो : Istock
अगर चेहरे पर दाग-धब्बे हों तो उन्हें भी मेकअप से छिपा सकती हैं। इसके लिए चेहरे पर कंसीलर लगाएं। आपका चेहरा बेदाग दिखेगा। ध्यान दें कि महिलाएं कभी कभी अधिक कंसीलर का इस्तेमाल करती हैं। लेकिन आपको कंसीलर का अधिक इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। डार्क सर्कल पर एक से ज्यादा बार कंसीलर न लगाएं। आप चाहें तो लेयरिंग टेक्निक का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसमें पहले थोड़ा कंसीलर लगाएं और उसे ब्लेंड करके सूखने दें फिर दोबारा कंसीलर लगाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Navratri 2021 Makeup Tips To look Stunning in Mahanavami And Dussehra
नवरात्रि मेकअप लुक - फोटो : istock

मेकअप करते समय अगर आप फाउंडेशन और फेस पाउडर का इस्तेमाल करते हैं तो इससे बचें। अगर फाउंडेशन लगाना जरूरी है तो गीले स्पंज का इस्तेमाल करें। इससे मेकअप लंबे समय तक टिका रहता है। आप कंसीलर और फाउंडेशन को मिलाकर भी लगा सकती हैं। ध्यान दें कि फाउंडेशन के सही शेड का इस्तेमाल करें।

विज्ञापन
Navratri 2021 Makeup Tips To look Stunning in Mahanavami And Dussehra
नवरात्रि मेकअप टिप्स - फोटो : istock

मेकअप में लिपस्टिक का भी खास महत्व होता है। इसलिए ऐसे लिपस्टिक शेड को चयन करें जो आप पर सूट करे। मेकअप कम रोशनी वाली जगहों पर न करें। आई मेकअप करते समय एक्सपेरिमेंट न करें। आई मेकअप अधिक न करें। अगर करना हो तो पहले से ही अपने चेहरे के अनुरूप आई मेकअप करके लुक को देख लें, ताकि बाद में आपका मेकअप आंखों के कारण खराब न लगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed