फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज का फैशन टिप्स: महानवमी और दशहरे पर दिखना है सबसे अलग, तो मौनी रॉय के ये पारंपरिक लुक करें ट्राई

Wed, 13 Oct 2021 11:47 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 13 Oct 2021 11:47 AM IST
विज्ञापन
Mouni Roy Traditional Festive Season Look perfect for Mahanavami And Dussehra 2021
मौनी राॅय - फोटो : instagram/imouniroy

नवरात्रि खत्म होने वाली है। वैसे तो नवरात्रि का हर दिन खास होता है लेकिन अष्टमी, नवमी और दशहरा की तिथि कई मायने में अहम होती है। इन दिनों माता के लिए पूरे देश में अलग अलग तरह से उत्सव मनाया जाता है। नवरात्रि में गुजरात का गरबा हो, या कोलकाता की दुर्गा पूजा, सभी कुछ इन तीन दिनों में बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाता है। ऐसे में महिलाएं सज धज कर माता के उत्सव में शामिल होती हैं और नृत्य करती हैं। अगर आप भी नवमी और दशहरा के मौके पर ऐसे किसी आयोजन में शामिल होने वाले हैं तो ऐसे वस्त्रों का चयन करें जो आपको सबसे अधिक आकर्षक लुक दे। ऐसे पर्व में आप पर पारंपरिक परिधान अधिक जंचेगा। इसलिए पारंपरिक परिधानों का चयन करें। अब आप सोच रहे होंगे पारंपरिक परिधानों में क्या पहनने जो आपको अलग लुक दें तो आप मौनी राॅय से टिप्स ले सकती हैं। इन दिनों एक्ट्रेस मौनी राॅय की जो तस्वीर सामने आ रही हैं, वो फेस्टिव सीजन के लिए परफेक्ट हैं। अगर आपको भी नवमी दशहरा पर दिखना है सबसे बेस्ट तो मौनी राॅय से लीजिए परफेक्ट फेस्टिव सीजन लुक के टिप्स।

Mouni Roy Traditional Festive Season Look perfect for Mahanavami And Dussehra 2021
मौनी राॅय - फोटो : instagram/imouniroy

मौनी राॅय अपने इंडियन और वेस्टर्न लुक के लिए काफी फेमस हैं। मौनी राॅय का ये लहंगा लुक त्योहार के लिए परफेक्ट रहेगा। तस्वीर में देख सकते हैं कि मौनी राॅय ने व्हाइट क्रीम कलर का लहंगा पहनकर फोटोशूट कराया है। इस लुक में मौनी बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उनके पारंपरिक लुक को अधिक प्रभावी बना रहा है, उनकी खूबसूरत ट्रेडीशनल ज्वेलरी। मौनी ने ट्रेडिशनल स्टेटमेंट गोल्ड इयररिंग्स, बैंगल्स, चोकर और नेकलेस पहन रखा है। 

Mouni Roy Traditional Festive Season Look perfect for Mahanavami And Dussehra 2021
मौनी राॅय - फोटो : instagram/imouniroy

फेस्टिव सीजन के लिए ये लहंगा उपयुक्त है। डार्क ब्राउन रंग के इस लहंगे में मौनी काफी सुंदर दिख रहीं हैं। ये रंग हटकर है और आपको पार्टी में डिफरेंट लुक देगा। इसके साथ आप अपने बाॅडी के मुताबिक नेकलाइन वाला ब्लाउज पहन सकती हैं। मौनी का वी नेकलाइन भी एक्ट्रेस की ब्यूटी को फ्लाॅन्ट कर रहा है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Mouni Roy Traditional Festive Season Look perfect for Mahanavami And Dussehra 2021
मौनी राॅय - फोटो : instagram/imouniroy

साड़ी पहनना चाहते हैं तो कढ़ाई व सितारों से सजी साड़ी के बजाए आप प्रिंट्स या फ्लोरल लुक वाली इस तरह की पार्टी वियर साड़ी कैरी कर सकते हैं। मौनी की इस साड़ी में मोटा गोल्डन बाॅर्डर है। एक्ट्रेस ने साड़ी के साथ लाइट मेकअप किया है। न्यूड आईशैडो, हल्की पिंक लिपस्टिक, मस्कारा, चीक्स को हाइलाइट किया है।

विज्ञापन
Mouni Roy Traditional Festive Season Look perfect for Mahanavami And Dussehra 2021
मौनी राॅय - फोटो : instagram/imouniroy

इन दिनों सीक्विंस साड़ियां ट्रेंड में हैं। मौनी राॅय की ये दोनों साड़ियां बेहद स्टाइलिश और ग्लैमरस लुक दे रही हैं। मौनी के ब्लाउज डिजाइन उनके हर साड़ी लुक को अधिक ग्लैमरस बना रहे हैं। मौनी ने अपनी बॉडी टाइप के मुताबिक उपयुक्त नेकलाइन का चयन किया है। आप भी गोल्डन या सिल्वर रंग की सीक्विंस साड़ी पहन सकती हैं।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed