Ankita Lokhande Saree Collection: करवा चौथ पर पहनें अंकिता लोखंडे के जैसी साड़ी, मिलेगी खूब तारीफ
अगर आप करवा चौथ के दिन अपना खूबसूरत अंदाज दिखाना चाहती हैं, तो अंकिता लोखंडे के इन लुक्स से टिप्स लें।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहला लुक
अगर आप पारंपरिक रूप से तैयार होने का सोच रहीं हैं तो अंकिता के इस लुक से टिप्स लें। ऐसी लाल रंग की साड़ी करवा चौथ के दिन पहनें। लाल रंग पूजा में पहनने के लिए वैसे भी काफी शुभ माना जाता है। ऐसे में ऐसी लाल साड़ी पहनें और बालों में जूड़ा बनाएं। अपने जूड़े में आप गुलाब के फूल भी लगा सकती हैं।
दूसरा लुक
पीला रंग करवा चौथ की पूजा के लिए शुभ माना जाता है। ऐसे में आप भी अंकिता लोखंडे की ही तरह पीले रंग की सिल्क की साड़ी करवा चौथ के दिन पहन सकती हैं। ऐसी साड़ी के साथ बालों को खुला रखें, ताकि आपका लुक और भी खूबसूरत लगे। ऐसी साड़ी के साथ ज्वेलरी हैवी ही पहनें, उसी से आपका लुक प्यारा दिखेगा।
तीसरा लुक
अगर लाल-पीला रंग नहीं पहनना चाहती तो अंकिता की ये साड़ी एक बेहतर विकल्प है। इस तरह की बैंगनी रंग की साड़ी के साथ अपने गले में हैवी चोकर पहनें। सिल्क की साड़ी करवा चौथ के दिन आपको रॉयल लुक देने का काम करेगा।
चौथा लुक
नीले रंग की ऐसी साड़ी करवा चौथ पर आपको अलग दिखाने का काम करेगी। ये साड़ी नेट फैब्रिक में है, ऐसे में इसके साथ ब्लाउज स्टाइलिश सा ही बनवाएं। ताकि आपका लुक प्यारा दिखे। गले में मैचिंग चोकर पहनकर आप अपने लुक को खूबसूरत बनाएगा।