Hindi News
›
Photo Gallery
›
Fashion
›
Karwa chauth 2025 Hair Styling Tips Use These Trendy Hair Accessories For Glamourous Look
{"_id":"68df4e2074325944e50467cc","slug":"karwa-chauth-2025-hair-styling-tips-use-these-trendy-hair-accessories-for-glamourous-look-2025-10-03","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Trendy Hair Accessories : सिर्फ गजरा नहीं, करवा चौथ पर बालों में लगी ऐसी एक्सेसरीज आपको देंगी कमाल का लुक","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Trendy Hair Accessories : सिर्फ गजरा नहीं, करवा चौथ पर बालों में लगी ऐसी एक्सेसरीज आपको देंगी कमाल का लुक
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Fri, 03 Oct 2025 12:30 PM IST
सार
Trendy Hair Accessories For Glamourous Look: अगर आपको गजरा लगाना नहीं पसंद है तो कोई नहीं, यहां कुछ ट्रेंडी और अलग हेयर एक्सेसरीज दी जा रही हैं, जिसे आप बालों पर लगा सकती हैं।
विज्ञापन
1 of 6
सिर्फ गजरा नहीं, बालों पर लगी ये एक्सेसरीज आपको देंगी कमाल का लुक
- फोटो : Adobe stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
Trendy Hair Accessories For Glamourous Look: महिलाएं अपने लुक के हिसाब से ही अपनी हेयर स्टाइल का चयन करती हैं। खासतौर पर जब मौका हो करवा चौथ जैसे त्योहार का, तब तो हेयर स्टाइल का खास होना और भी ज्यादा जरूरी हो जाता है।
ज्यादातर महिलाएं करवा चौथ के मौके पर अपने बालों में गजरा लगाती हैं, जो लुक को पूरी तरह से हदल देता है। पर, अगर आपको गजरा लगाना पसंद नहीं है तो कोई बात नहीं, आजकल कई ऐसी खूबसूरत और ट्रेंडी हेयर एक्सेसरीज बाजार में उपलब्ध हैं जो आपके लुक को एकदम नया अंदाज दे सकती हैं।
ये एक्सेसरीज आपके पारंपरिक और मॉडर्न दोनों लुक्स के लिए परफेक्ट हैं और आपके हेयरस्टाइल को खास बनाने में मदद करती हैं। इस लेख में हम आपको कुछ अलग और फैशनेबल हेयर एक्सेसरीज के आइडियाज देंगे, जिन्हें आप आसानी से इस्तेमाल करके अपने बालों को खूबसूरती से सजाने का नया तरीका अपना सकती हैं। तो तैयार हो जाइए अपने स्टाइल को ग्लैमरस बनाने के लिए।
2 of 6
पहली एक्सेसरीज
- फोटो : instagram
पहली एक्सेसरीज
अगर आपका लुक सिंपल है तो इस तरह की एक्सेसरीज आपके लुक में चार चांद लगा देगी। खास बात ये है कि इसे आपको खरीदने की जरूरत नहीं है। इसके लिए आप अपने हैवी-हैवी इयररिंग्स का इस्तेमाल कर सकती हैं। हैवी गोल्ड और कुंदन इयररिंग्स से बनी ये हेयर एक्सेसरीज देखने में कमाल की लगेगी।
3 of 6
दूसरी एक्सेसरीज
- फोटो : instagram
दूसरी एक्सेसरीज
यदि आपके बाल काफी लंबे और मोटे हैं तो इस तरह की हेयर एक्सेसरीज को ट्राई करें। इसके लिए आप चाहें तो पर्ल एक्सेसरीज बनवा सकते हैं। इसे बनवाते समय ध्यान रखें कि इसमें ज्यादा वजन न हो। अगर ज्यादा वजन हो गया, तो हो सकता है कि ये बालों में टिक न पाए। थ्रेड और लटकन वाली एक्सेसरीज लगती काफी कमाल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
तीसरी एक्सेसरीज
- फोटो : instagram
तीसरी एक्सेसरीज
लंबे बालों के लिए ऐसा मिरर वाला परांदा देखने में कमाल का लगता है। मिरर वाला ऐसा परांदा आपके सिंपल लुक में भी चार चांद लगा देगा। इसे बालों में चोटी बनाने के बाद चारों तरफ लपेट लें। पिन्स की सहायता से परांदे को अपने बालों में सही से सेट कर लें। इसको सेट करने के लिए भी पिन्स इस्तेमाल करना जरूरी है।
विज्ञापन
5 of 6
चौथी एक्सेससरीज
- फोटो : instagram
चौथी एक्सेससरीज
अगर आप अपने पति के लिए कुछ खास करना चाहती हैं तो ये चौथी एक्सेसरीज आपके काम की है। इसके लिए आपको अपने पति के नाम वाले अक्षर के स्टीकर चाहिए होंगे। इन स्टीकर्स को अपनी जरूरत और पसंद के हिसाब से बालों पर अटैच करें। चाहें तो आप इसे हेयर बैंड में भी लगा सकती हैं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।