Hindi News
›
Photo Gallery
›
Fashion
›
karwa chauth festive season trendy look traditional style inspiration from hina khan
{"_id":"5f9525f58ebc3e9be91869ca","slug":"karwa-chauth-festive-season-trendy-look-traditional-style-inspiration-from-hina-khan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दिखेंगी हिना खान जैसी परफेक्ट, अगर ट्राई करेंगी ट्रेडिशनल ड्रेस के साथ ऐसी ज्वैलरी","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
दिखेंगी हिना खान जैसी परफेक्ट, अगर ट्राई करेंगी ट्रेडिशनल ड्रेस के साथ ऐसी ज्वैलरी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Thu, 29 Oct 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
hk
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
त्योहारों की सीजन शुरू हो चुका है। नवमी, दशहरा के बाद महिलाएं करवा चौथ की तैयारियां करना शुरू कर देती हैं। अगर आप भी इस बार करवा चौथ के मौके पर सबसे खूबसूरत लुक में तैयार होना चाहती हैं। तो हिना खान के ट्रेडिशनल लुक जरूर आपके काम आएंगे। साड़ी से लेकर इंडोवेस्टर्न लुक में हिना की इन ईयररिंग्स और नेकपीस से आसानी से इंस्पिरेशन ली जा सकती है।
2 of 5
hk
- फोटो : instagram
ज्यादातर महिलाएं त्योहारों या फिर पूजा के समय लाल रंग पहनना पसंद करती हैं। ऐसे में हिना का ये लुक जिसमें वो लाल रंग का कुर्ता और साथ में हैवी गोल्डन कलर के ईयररिंग पहने नजर आ रही हैं, ट्राई कर सकती हैं। लाल रंग के साथ गोल्डन कलर की मैचिंग बिल्कुल परफेक्ट लगती है। तो मोतियों से लेकर बीड्स वाले गोल्डन ईयररिंग आप भी जरूर ट्राई करें।
3 of 5
hk
- फोटो : instagram
अगर आप मल्टीकलर के एथिनिक आउटफिट को पहनने वाल हैं। तो हिना खान की ये मल्टीलेयर मोतियों वाली ईयररिंग्स जरूर आपकी मदद कर सकती है। हिना ने ब्लैक एंड मल्टीकलर की साड़ी को इस खास ईयररिंग्स के साथ मैच किया था। वहीं इस हैवी ईयररिंग्स के साथ किसी भी तरह के नेकपीस की जरूरत नहीं पड़ती। ऐसे में आपका लुक बहुत ज्यादा ओवर नहीं लगेगा। और आप इसे आसानी से फॉलो कर पाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
hk
- फोटो : instagram
अगर आप इस बार नए आउटफिट की बजाये पुरानी प्रिंटेड साड़ी पहनने वाली हैं तो भी आपके स्टाइल में कमी नहीं आएगी। प्रिंटेड साड़ी के साथ आप लेयर वाले चोकर नेकपीस ट्राई करें। ये आपको बिल्कुल ट्रेंडी लुक देने के साथ ही भीड़ में सबसे हटके दिखाएंगे। बस अपने डीपकट नेक ब्लाउज के साथ ये नेकपीस आपको सबसे खूबसूरत दिखाने में मदद करेंगे। और हां इस लुक के साथ लो मेसी बन ट्राई करना बिल्कुल मत भूलिएगा।
विज्ञापन
5 of 5
hina khan
- फोटो : instagram
अगर आप ट्रेंडी ज्वैलरी पहनना पसंद करती हैं। इस बार सिल्वर ऑक्सीडाइस्ड ज्वैलरी भी ट्राई कर सकती हैं। ये नेकपीस और ईयररिंग आपके सिंपल से लुक में चार चांद लगाने के साथ ही आपको काफी ट्रेंडी लुक देने में भी मदद करेगा।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।