फैशन के नाम पर कई बार एक्ट्रेस ऐसे कपड़े पहन लेती हैं। जिसे देख उनके फैंस भी हैरान हो जाते हैं। क्योंकि आजकल की फैशनेबल लड़कियां बीटाउन हसीनाओं को देखकर हमेशा स्टाइल इंस्पिरेशन लेती हैं। ऐसे में जब ये कुछ हटके पहनती है तो हर किसी की निगाह में आ जाती हैं। लेकिन जब कटरीना कैफ से लेकर दिशा पाटनी और अनन्या पांडे ने इतनी टाइट ड्रेस पहनी तो बस लोगों के मुंह से यहीं निकला कि इसे पहन सांस कैसे ली?
अनन्या पांडे से लेकर कटरीना कैफ ने पहने इतने टाइट कपड़े, जिसे देख लगा- 'इसमे सांस कैसे ली?'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिशा पाटनी का नाम इस लिस्ट में सबसे ऊपर है। क्योंकि ये अक्सर ही शार्ट और बॉडीकॉन ड्रेसेज में नजर आती हैं। लेकिन एक बार जब फिल्म मलंग की सक्सेस पार्टी में वो डार्क रेड कलर की शार्ट ड्रेस में पहुंची तो इसकी फिटिंग हर किसी के लिए हैरानी बन गई। क्योंकि इसे पहन बैठना लगभग मुश्किल था। वहीं दिशा ने भी माना कि ये ड्रेस उन्हें कुछ ज्यादा टाइट थी और इसमे सांस लेना मुश्किल था।
वैसे तो कटरीना कैफ की हर अदा पर फैंस फिदा रहते हैं। वहीं मिस कैफ अपने एलिगेंट स्टाइल से हर किसी को अपना दीवाना बनाती हैं। लेकिन वो भी कई मौकों पर जबरदस्त फिटिंग की बॉडीकॉन ड्रेस पहने दिख चुकी हैं। जिसमे ये ऑरेंज कलर की बैंडेज ड्रेस के साथ ही गुलाबी रंग की ड्रेस भी शामिल है। जिसे पहन वो डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के जन्मदिन की पार्टी में पहुंची थीं।
बॉलीवुड में दो फिल्म पुरानी जान्हवी कपूर अक्सर ही खूबसूरत फोटोशूट में नजर आती हैं। पार्टी से लेकर कैजुअल आउटिंग के लिए हमेशा कंफर्ट और स्टाइलिश कपड़ों को तरजीह देने वाली जान्हवी कपूर ने जब इस सफेद रंग की शार्ट ड्रेस को पहना तो देखने वाले हैरान रह गए। क्योंकि ये ड्रेस इतनी ज्यादा टाइट थी कि इसमे जान्हवी के एब्डोमेन भी साफ पता चल रहे थे। जिसे देख बस दिल में दो ही सवाल आए कि इसे पहन वो बैठी कैसे होंगी और दूसरा इतनी टाइट ड्रेस में सांस कैसी ली?
वैसे तो लगभग बीटाउन की ज्यादातर एक्ट्रेसेज अपनी परफेक्ट फिगर को दिखाने के लिए बॉडीकॉन ड्रेसेज पहनना पसंद करती हैं। लेकिन कई बार ये कुछ ज्यादा ही टाइट हो जाती है। ऐसा ही कुछ हुआ जब अनन्या पांडे नए साल की पार्टी के लिए गुलाबी रंग की ड्रेस पहने शाहरूख खान के घर पहुंची। लेटेक्स से बनीं इस ड्रेस की चर्चा जितनी इसकी कीमत की वजह से थी। उतनी ही इसकी फिटिंग भी सुर्खियों में रही। क्योंकि ये देखने में कुछ ज्यादा ही टाइट दिख रही थी।