फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Katrina Kaif Bridal Look: कटरीना के ब्राइडल लुक में दिखा पंजाबी और रजवाड़ा टच, शादी के कलीरे में लिखा था खास संदेश

Fri, 10 Dec 2021 12:34 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Fri, 10 Dec 2021 12:34 PM IST
विज्ञापन
Katrina Kaif Bridal Look Photos Vicky Katrina Wedding Lehenga Kalire Jewellery
कटरीना कैफ ब्राइडल लहंगा - फोटो : instagram/katrinakaif

इस साल की बॉलीवुड की सबसे बड़ी शादी आखिरकार हो ही गई। कटरीना कैफ और विक्की कौशल 9 दिसंबर को राजस्थान में एक दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंध गए। दोनों की शादी पर हर किसी की नजर थी। फैंस ये देखने के लिए उत्साहित थे कि कटरीना कैफ अपनी शादी में दुल्हन के तौर पर कैसी नजर आने वाली हैं। कटरीना शादी में क्या पहनेंगी? किस रंग व डिजाइन का ब्राइडल आउटफिट होगा? ये सब जानने के लिए लोग बेताब दिखे। कटरीना और विक्की ने अपनी शादी की कुछ तस्वीरें शेयर कर फैंस की उत्सुकता पर पूर्ण विराम लगाया। कटरीना का लुक उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है। सब्यसाची लहंगे में एक और अभिनेत्री का नाम जुड़ गया है। कटरीना कैफ ने सुर्ख लाल रंग का सब्यसाची का लहंगा पहना हुआ है। कटरीना का पूरा लुक किसी रजवाड़ों की दुल्हन जैसा है। कटरीना के लहंगे की अपनी ही खासियत है। इसके साथ ही कटरीना की ब्राइडल ज्वेलरी, चूड़ा और कलीरे भी खास हैं। तो चलिए जानते हैं कटरीना के ब्राइडल लुक की खासियत।

Katrina Kaif Bridal Look Photos Vicky Katrina Wedding Lehenga Kalire Jewellery
कटरीना कैफ ब्राइडल लहंगा - फोटो : instagram/katrinakaif

कैटरीना कैफ का ब्राइडल लहंगा

कटरीना कैफ ने सब्यसाजी कलेक्शन का सुर्ख लाल रंग का ट्रेडिशनल लहंगा पहना है। इस लहंगे में सोने के धागों से भारी कढ़ाई की गई है। कटरीना के लहंगे का ब्लाउज और दुपट्टा भी उनके लुक को राॅयल बना रहा है। तस्वीरों में देख सकते हैं कि कटरीना के भारी भरकम लहंगे में गोल्डन थ्रेड वर्क की एंबॉयडरी थी। हाथ से बुने हुए मटका सिल्क ब्राइडल लहंगे में महीन टीला वर्क और मखमली कढ़ाई वाले रिवाइवल जरदोजी बॉर्डर को जोड़ा गया है।

Katrina Kaif Bridal Look Photos Vicky Katrina Wedding Lehenga Kalire Jewellery
कटरीना कैफ ब्राइडल लहंगा - फोटो : instagram/katrinakaif

कटरीना का दुपट्टा और घूंघट

कटरीना कैफ के भारी दुपट्टे को सिर से लिया हुआ है, जिसमें उनके घूंघट को इलेक्ट्रोप्लेटेड सोने और पीटा चांदी में हाथ से बनी किरण के साथ कस्टम-ट्रिम किया गया है। इन दिनों डबल दुपट्टा कैरी करने का ट्रेंड है। कटरीना ने भी लहंगे के साथ दो दुपट्टों को कैरी किया है। दोनों ही लगभग एक जैसे नजर आ रहे है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Katrina Kaif Bridal Look Photos Vicky Katrina Wedding Lehenga Kalire Jewellery
कटरीना कैफ ब्राइडल लहंगा - फोटो : instagram/katrinakaif

कटरीना कैफ की ब्राइडल ज्वेलरी

विक्की कौशल की दुल्हनिया ने सब्यसाची ज्वेलरी कलेक्शन को चुना है। कटरीना ने 22 कैरट गोल्ड ज्वैलरी कैरी कर रखी है, जिसमें अनकट डायमंड से तैयार किए गए हैवी चोकर को पहन रखा है। बड़ी नथ और माथे पर हैवी राजस्थानी मांग पट्टी कैरी कर रखा है।
 

विज्ञापन
Katrina Kaif Bridal Look Photos Vicky Katrina Wedding Lehenga Kalire Jewellery
कटरीना कैफ ब्राइडल लहंगा - फोटो : instagram/katrinakaif

कटरीना की शादी का चूड़ा और कलीरे

ससुराल के पंजाबी रिवाजों को अपनाते हुए कटरीना ने हाथों में लाल रंग का ट्रेडिशनल सिंपल चूड़ा पहना है। कटरीना ने कलीरे भी कैरी कर रखे हैं। कटरीना के कलीरे खास हैं। उन्होंने बर्ड चार्म फीचर से तैयार किए गए कस्टमाइज कलीरे पहन रखे हैं। कटरीना के कलीरे में हिंदू धर्म और पवित्र बाइबल से कुछ शब्दों को जोड़ा गया है। इसमें ओम लिखा हुआ है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed