फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जब इन दो हसीनाओं ने पहन ली एक जैसी छोटी ड्रेस, तस्वीरों में देखें किसका लुक है जबरदस्त

Fri, 25 Mar 2022 06:19 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Fri, 25 Mar 2022 06:19 PM IST
विज्ञापन
katrina kaif kriti sanon wore same mini dress worth 1lakh
kriti sanon, katrina kaif - फोटो : instagram

बॉलीवुड हसीनाएं हमेशा अपने लुक से फैंस को इंप्रेस करती हैं। लेकिन कई बार इन हसीनाओं के लुक एक दूसरे से टकरा जाते हैं। ऐसा ही कुछ देखने को मिला जब पिछले दिनों कटरीना कैफ बॉलीवुड की पार्टी अटेंड करने हस्बैंड विकी कौशल के साथ पहुंची। इस स्टार्स से भरपूर पार्टी में हर किसी की निगाहें बस न्यूली वेड विकी कौशल और कटरीना पर ही थी। जहां ये कपल हमेशा की तरह ही स्टाइलिश लुक में नजर आया।

katrina kaif kriti sanon wore same mini dress worth 1lakh
कटरीना कैफ, विक्की कौशल - फोटो : insta

कटरीना कैफ ने इस पार्टी के लिए नीले रंग की मिनी ड्रेस का चुनाव किया था। जो कि बॉडीकॉन लुक में थी। इस शार्ट ड्रेस की फुल स्लीव और पफ डिजाइन इसे खास बना रही थी। वहीं स्केवअर शेप डीप नेकलाइन के साथ इस बॉडी फिटिंग ड्रेस में कटरीना का लुक क्लासी और ग्लैमरस दिख रहा था। जिसे कटरीना ने पोकर स्ट्रेट हेयर के साथ पूरा किया था। वहीं कोबॉल्ट ब्लू डैंगलर के साथ ही रिंग हर किसी का ध्यान खींच रही थी। 

katrina kaif kriti sanon wore same mini dress worth 1lakh
katrina kaif - फोटो : instagram

वहीं कटरीना ने इस लुक को जिमी जू के ब्लैक प्वाइंटेड पम्प्स के साथ पूरा किया था। वहीं ब्लू आईशैडो के साथ डबलकोट मस्कारा से आई मेकअप शानदार दिख रहा था। वहीं पिंक लिपस्टिक कटरीना की खूबसूरती में चार चांद लगाने के लिए काफी दिख रही थी। बता दें कि कटरीना से पहले इस ड्रेस को कृति सेनन फिल्म के प्रमोशन के दौरान पहने नजर आ चुकी हैं। बस कृति ने पिंक कलर को चुना था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
katrina kaif kriti sanon wore same mini dress worth 1lakh
kriti sanon - फोटो : instagram

कृति ने मिमी फिल्म के प्रमोशन के लिए गुलाबी रंग की शार्ट ड्रेस को चुना था। जो इसी ब्रांड डिजाइन का था। कृति ने अपने पिंक ड्रेस को कलरफुल मेकअप से और भी शानदार बना दिया था। कृति ने इस डीप स्केवअर पफ फुल स्लीव ड्रेस के साथ मल्टीकलर हील्स का चुनाव किया था। वहीं बात करें मेकअप की तो ग्रीन आईशैडो के साथ पिंक लिपस्टिक और फ्लॉलेस बेस उनकी खूबसूरती में चार चांद लगाने के लिए काफी दिख रहे थे। 

विज्ञापन
katrina kaif kriti sanon wore same mini dress worth 1lakh
kriti sanon - फोटो : instagram

बात करें इस ड्रेस की तो कटरीना और कृति की पसंद बनी ये ड्रेस  आस्ट्रेलियन फैशन लेबल एलेक्स पेरी के कलेक्शन से ली गई है। जिसकी कीमत भी हर किसी को हैरान कर सकती है। दरअसस इस शार्ट ड्रेस की कीमत है करीब एक लाख रुपये। जिसे सुन किसी भी साधारण इंसान को हैरानी हो सकती है। तो तस्वीरों में देख खुद ही तय करिए कि किस हसीना का लुक इस आउटफिट में सबसे खूबसूरत है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed