Hindi News
›
Photo Gallery
›
Fashion
›
katrina kaif look beautiful in shimmery saree of dual colour designed by manish malhotra
{"_id":"5fa7d7b18ebc3e9be83aea03","slug":"katrina-kaif-look-beautiful-in-shimmery-saree-of-dual-colour-designed-by-manish-malhotra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मलाइका अरोड़ा के बाद कटरीना कैफ ने पहनी ये साड़ी, सितारों से लिपटी लगीं बला की खूबसूरत","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
मलाइका अरोड़ा के बाद कटरीना कैफ ने पहनी ये साड़ी, सितारों से लिपटी लगीं बला की खूबसूरत
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Sun, 08 Nov 2020 05:20 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
कटरीना कैफ, मलाइका अरोड़ा
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कटरीना कैफ बॉलीवुड की फिटेस्ट एक्ट्रेस में से एक हैं। वो हमेशा ही फिट एंड फैब लुक में नजर आती हैं। वहीं बात करें उनके स्टाइल सेंस की तो वो हमेशा ही सबसे जुदा और खास होता है। फिर वो चाहे किसी पार्टी गाउन में दिखें या फिर एथिनिक वियर में। अभी हाल ही में कटरीना ने इंस्टाग्राम पर सितारों से लिपटी साड़ी में अपनी तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें वो गजब की खूबसूरत दिख रही हैं। हालांकि ऐसी ही साड़ी कुछ दिनों पहले ही बॉलीवुड की मल्लिका मलाइका अरोड़ा पहने नजर आ चुकी हैं।
2 of 5
कटरीना कैफ
- फोटो : instagram
दरअसल, कटरीना ने एक ऐड के फोटोशूट के लिए इस साड़ी को चुना है। डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की डिजाइन की हुई साड़ी इस शेडेड साड़ी को कटरीना ने इस खास लुक के लिए चुना है। इस साड़ी में पूरा सितारों से वर्क किया गया है। वहीं इस साड़ी की खासियत इसका लाइट एंड डार्क शेड है। जिसे खास मनीष मल्होत्रा ने रुहानियत नाम से लॉन्च किया है।
3 of 5
कटरीना कैफ
- फोटो : instagram
कटरीना ने इस खूबसूरत ब्राउन एंड सिल्वर शेड की साड़ी के साथ पर्ल एंड गोल्ड का नेकपीस पहना है। वहीं कानों में झुमके और मेसी हेयर के साथ कटरीना न्यूड शेड लिप कलर और सिग्नेचर मेकअप में नजर आईं। जिसमें उनके लुक को देख फैंस दीवाने हो गए हैं। वैसे बता दें कि कुछ दिनों पहले मलाइका अरोड़ा इस साड़ी को पहने डांस इंडिया के डांस के मंच पर नजर आईं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मलाइका अरोड़ा
- फोटो : instagram
मनीष मल्होत्रा की इस डिजाइनर सिकुइन साड़ी को इंट्रोड्यूस करवाते हुए मलाइका गजब की खूबसूरत लग रही थीं। वहीं मलाइका ने इस रुहानियत कलेक्शन की साड़ी के साथ मैचिंग का स्लीवलेस हॉल्टर एंड स्वीटहार्ट शेप नेकलाइन का ब्लाउज पहना था।
विज्ञापन
5 of 5
मलाइका अरोड़ा
- फोटो : instagram
वहीं बात करें मेकअप की तो ड्यूई मेकअप, ब्राउन शेड लिप कलर के साथ मलाइका मेसी हेयर डू में तैयार हुई थीं। वहीं मलाइका ने इस लुक को कंप्लीट करने के लिए पर्ल की राउंड ईयररिंग्स और बड़े साइज की ग्रीन रिंग को चुना था।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।