फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Katrina Kaif Saree Look: पिंक ट्रांसपेरेंट साड़ी में कैटरीना ने दिखाया देसी अंदाज, एक्ट्रेस की साड़ी की कीमत कर देगी हैरान

Wed, 01 Dec 2021 03:01 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 01 Dec 2021 03:01 PM IST
विज्ञापन
katrina Kaif pink embroidered Saree Photos And Price
कैटरीना कैफ पिंक साड़ी फोटो - फोटो : instagram/katrinakaif

बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ इन दिनों अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं लेकिन हाल ही में उनकी कुछ तस्वीर फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गई हैं। कैटरीना कैफ अक्सर अपने ट्रेडीशनल आउटफिट में दिलकश अदाओं को लेकर फैंस की तारीफ सुनती हैं लेकिन इस बार कैटरीना ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपना देसी अंदाज दिखाया है। कैटरीना दुबई में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल हुईं, जहां वह खूबसूरत साड़ी पहन कर पहुंची। वैसे तो कैटरीना के फिल्मों के प्रमोशन और कई अन्य इवेंट्स में साड़ी लुक में अक्सर ही नजर आ जाती हैं लेकिन दुबई में उनके साड़ी लुक को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। कैटरीना ने अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। कैटरीना ने पिंक कलर की फूलों की कढ़ाई से सजी साड़ी पहनी है। चलिए देखते हैं कैटरीना के इस पिंक साड़ी लुक में क्या है खास, जो फैंस को आ रहा पसंद और कितनी है कैटरीना की साड़ी की कीमत।

katrina Kaif pink embroidered Saree Photos And Price
कैटरीना कैफ पिंक साड़ी फोटो - फोटो : instagram/katrinakaif
कैटरीना कैफ ने ब्लश पिंक शेड की साड़ी पहनी है। इस साड़ी में हाथों की जटिल कढ़ाई की गई है। फूलों की कढ़ाई से साड़ी का पल्लू और बॉर्डर को सजाया गया है।
katrina Kaif pink embroidered Saree Photos And Price
कैटरीना कैफ पिंक साड़ी फोटो - फोटो : instagram/stylebyami

साड़ी के साथ एक्ट्रेस ने स्क्वायर नेकलाइन वाले ब्लाउज को पेयर किया है। क्रॉप्ड हेम ब्लाउज में हैवी एम्ब्रॉयडरी की गई है। ब्लाउज डिजाइन उनके बॉडी को टोंड कर रहा है। ब्लाउज में ब्रालेट स्टाइल में स्ट्रैपी डिजाइन दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
katrina Kaif pink embroidered Saree Photos And Price
कैटरीना कैफ पिंक साड़ी फोटो - फोटो : instagram/katrinakaif

कैटरीना ने अपने लुक को पूरा करने के लिए मिनिमम ज्वेलरी कैरी करी है। मोतियों से सजी गोल्ड ईयररिंग्स, स्टेटमेंट ब्रेसलेट से खुद को एक्सेसराइज किया है। बालों को स्ट्रेट हेयर स्टाइल दी है। स्मोकी आई शैडो, पिंक लिप शेड, ब्लश, हाइलाइटेड चीकबोन्स, मस्कारा से अपना लुक आकर्षक बनाया है।

विज्ञापन
katrina Kaif pink embroidered Saree Photos And Price
कैटरीना कैफ पिंक साड़ी फोटो - फोटो : instagram/stylebyami

एक्ट्रेस की साड़ी राहुल मिश्रा के फेस्टिव कॉउचर कलेक्शन की है। इस साड़ी का ब्लू कलर एडीशन डिजाइन की ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। अगर आपको कैटरीना की ये साड़ी पसंद आई है तो इस साड़ी की कीमत भी जान लीजिए। इस साड़ी की कीमत 2,19,000 रुपये है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed