अगर आप किसी पार्टी या फिर लंच या डिनर पर जाने का प्लान कर रही हैं। और इस सोच में हैं कि ऐसी कौन सी ड्रेस पहने जो आपको सबसे हटके लुक दे। तो इस बार लेदर की स्कर्ट ट्राई करें। क्योंकि बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड की हसीनाएं लेदर स्कर्ट के साथ एक्सपेरिमेंट करते नजर आ चुकी हैं। वहीं इनका लुक भी हर किसी को पसंद आया था। इस लिस्ट में प्रियंका चोपड़ा से लेकर करीना कपूर तक शामिल हैं। तो चलिए देखें बीटाउन गर्ल ने कब लेदर स्कर्ट के साथ एक्सपेरिमेंट किया।
पार्टी की जान बनना है तो ट्राई करें लेदर की स्कर्ट, प्रियंका चोपड़ा से लेकर करीना कपूर तक लग रही थीं गॉर्जियस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्लोबल स्टार बन चुकीं प्रियंका चोपड़ा हमेशा अपने ड्रेस के साथ एक्सपेरिमेंट करते दिखती हैं। थाई हाई स्लिट तो कभी डीप प्लजिंग नेकलाइन के साथ वो कई बार स्कर्ट पहने नजर आ चुकी हैं। जिसमे लेदर स्कर्ट भी शामिल है। सिंपल प्लेन शर्ट के साथ ब्रिक रेड कलर की लेदर स्कर्ट काफी खूबसूरत लग रही थी। वहीं प्रियंका ने इस लुक को रेड मैचिंग के हैंडपर्स के साथ कंप्लीट किया था।
वैसे तो करीना कपूर लेदर स्कर्ट में ट्रोल भी हो चुकी हैं। लेकिन करीना की ब्लैक शार्ट लेदर स्कर्ट ऑल टाइम फेवरेट आउटफिट है। जिसे किसी भी ब्लिंगी टॉप के साथ कैरी कर आप बेशक पार्टी की जान लगेंगी।
स्टाइल के मामले में कटरीना कैफ काफी एलिगेंस लुक में नजर आती हैं। ब्लैक पोल्का डॉट फ्रंट नॉट टॉप के साथ लेदर की रैप शार्ट स्कर्ट में उनका रेट्रो लुक परफेक्ट है। वहीं इस आउटफिट के साथ मेसी ओपन हेयर और मिनिमम मेकअप में कटरीना बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं।
वहीं वाणी कपूर का ओवरऑल लुक जबरदस्त है। ब्लैक लेदर की रैप स्कर्ट के साथ बलून स्लीव यलो लेदर शर्ट के साथ वाणी गॉर्जियस नजर आ रही हैं। जबकि इस स्कर्ट के साथ स्ट्रैपी सैंडिल ने लुक में चार चांद लगाने का काम किया है।