सब्सक्राइब करें

कटरीना कैफ की बहन के स्टाइलिश अंदाज ने फिर किया इंप्रेस, ऐसे कपड़े पहने कि हो जाएंगे फैन

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Thu, 14 Jan 2021 05:08 PM IST
विज्ञापन
katrina kaif sister isabelle look effortlessly stunning in blue denim jeans with white crop top
isabelle kaif - फोटो : instagram

कटरीना कैफ की तरह ही उनकी बहन भी काफी स्टाइलिश है। हर मौके के अनुसार कैरी किए उनके लुक को देख जरूर फैन इंप्रेस हो जाते है। पिछले दिनों सैलून पहुंची इसाबेल के कपड़ों ने एक बार फिर हर किसी का ध्यान खींचा। वहीं लड़कियां इस लुक को देख जरूर आसानी से कॉपी कर सकती हैं। 

Trending Videos
katrina kaif sister isabelle look effortlessly stunning in blue denim jeans with white crop top
isabelle kaif - फोटो : instagram

सैलून विजिट के लिए पहुंची इसाबेल ने स्काई ब्लू कलर की डेनिम जींस पहन रखी थी। हाई वेस्ट जींस के साथ सफेद रंग के राउंड नेक और हाफ स्लीव क्रॉप टॉप में इसाबेल का लुक काफी इंप्रेसिव था। वहीं उनकी जींस और टॉप का कॉम्बिनेशन भी बिल्कुल परफेक्ट दिख रहा था। जिसे इसाबेल ने चमकीले सिल्वर स्नीकर के साथ मैच किया था। मुंह पर मास्क लगाए इसाबेल स्लीक पोनीटेल में भी काफी खूबसूरत दिख रही थीं। वहीं उनके इस कैजुअल लुक को फैंस भी खासा पसंद कर रहे हैं। वैसे ये पहला मौका नही है जब इसाबेल का स्टाइलिश लुक फैंस को इंप्रेस कर गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
katrina kaif sister isabelle look effortlessly stunning in blue denim jeans with white crop top
isabelle kaif - फोटो : instagram fan page

पिछले दिनों इसाबेल शूटिंग के सिलसिले में स्पॉट हुई थीं। इस दौरान उन्होने स्वीटशर्ट ड्रेस पहन रखी थी। पीले रंग की शार्ट ओवरसाइज स्वीटशर्ट ड्रेस में उनका ग्लैमरस अंदाज देखने को मिला था। जिसके साथ काले रंग के थाई हाई बूट्स इसाबेल के हुस्न में चार चांद लगा रहे थे। 

katrina kaif sister isabelle look effortlessly stunning in blue denim jeans with white crop top
isabelle kaif - फोटो : instagram

इस वेरी प्रिटी शार्ट ड्रेस में जहां इसाबेल बोल्ड और हॉट नजर आ रही थीं। वहीं थाई हाई बू्ट्स और खुले बालों ने उनके लुक को सिजलिंग बना दिया था। वैसे इसाबेल केवल वेस्टर्न कपड़ों में ही नहीं बल्कि देसी कपड़ों में भी कमाल की खूबसूरत लगती हैं। हर सेलिब्रेटी स्टार की तरह इसाबेल ने भी दिवाली के मौके पर देसी लुक में फैंस को दिवाली की शुभकामनाएं दी थीं। जिसमे वो बेहद प्यारी नजर आ रही थीं। 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Isabelle Kaif (@isakaif)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed