{"_id":"63844308b3d74f43db485687","slug":"katrina-kaif-spot-in-airport-wearing-stunning-pink-kurta-with-jutti","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Katrina Kaif: विकी कौशल के रंग में रंगी कटरीना कैफ, ऐसे कपड़ों में पहुंच गईं एयरपोर्ट","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Katrina Kaif: विकी कौशल के रंग में रंगी कटरीना कैफ, ऐसे कपड़ों में पहुंच गईं एयरपोर्ट
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Mon, 28 Nov 2022 10:56 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
katrina kaif
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कटरीना कैफ वैसे तो अपने खूबसूरत स्टाइल सेंस की वजह से फैंस के दिलों पर राज करती हैं। ग्लैमरस शार्ट ड्रेस से लेकर एथिनिक वियर में कटरीना कमाल की दिखती हैं। लेकिन विकी कौशल से शादी के बाद कटरीना देसी लुक में जलवे दिखा रही हैं। एयरपोर्ट पर कंफी जींस और को-आर्ड सेट में नजर आने वाली कटरीना ने इस बार बिल्कुल देसी लुक को चुना है। जिसमे वो काफी प्यारी दिख रही हैं। वहीं उनका ये पंजाबी कुड़ी वाला लुक फैंस के दिलों में आग लगाने के लिए काफी दिख रहा है।
2 of 5
katrina kaif
- फोटो : instagram
एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई कटरीना ने सुर्ख गुलाबी रंग के कुर्ते को चुना था। जिस पर लहरिया प्रिंट बने हैं। वहीं गुलाबी के साथ ही इस कुर्ते में लाल रंग का शेड भी नजर आ रहा है। जिसके साथ कुर्ते पर बनीं फ्रंट साइड स्लिट इसे स्टाइलिश बना रही है। कुर्ते के साथ मैचिंग का शार्ट पलाजो और कंधे पर डला मैचिंग दुपट्टा इस लुक को खास बना रहा है।
3 of 5
katrina kaif
- फोटो : instagram
जिसे कटरीना कैफ ने पंजाबी सिल्वर जूतियों के साथ मैच किया है। वहीं बिल्कुल मिनिमम मेकअप में कटरीना बालों में पोनीटेल बनाएं और ब्लैक शेड्स के साथ काफी खूबसूरत दिख रही थीं। बता दें कि कटरीना कैफ की पिछले दिनों फिल्म फोनभूत रिलीज हुई थी। जिसके प्रमोशन में हर बार उनका स्टाइलिश और कंफर्टेबल लुक देखने को मिल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
katrina kaif
- फोटो : instagram
कटरीना कैफ का स्टाइल सेंस कमाल का है। छोटे कपड़ों को पहन जहां वो ग्लैमर का तड़का लगाते दिखती हैं। तो वहीं साड़ी में उनका बिल्कुल देसी लुक दिखाई देता है। कटरीना साड़ी के साथ एक्सपेरिमेंट करके भी खूबसूरत नजर आती हैं। गुलाबी रंग की साड़ी के साथ शर्ट स्टाइल कॉलर वाले ब्लाउज पहनकर कटरीना कमाल की नजर आ रही थीं। जिसे उन्होंने जूतों के साथ पेयर किया था। तस्वीर में साड़ी संग जूते फ्लांट करते कटरीना कमाल की खूबसूरत दिख रही हैं।
विज्ञापन
5 of 5
katrina kaif
- फोटो : insta
कटरीना कैफ का ये स्टनिंग कुर्ता डिजाइन अनीता डोंगरे के कलेक्शन से लिया गया है। जिसकी कीमत है 29,900 रुपये। जिसे हर लड़की के लिए खरीद पाना आसान नही है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।