मनोरंजन जगत के सितारे केवल फिल्मों से ही पैसा नहीं कमाते हैं। इनके पास अपनी कमाई के बहुत सारे जरिए होते हैं। विज्ञापन और फोटोशूट के अलावा वे अपना बिजनेस तक चलाते हैं। किसी का अपना रेस्तरां है तो कोई होटल की चेन चलाता है। वहीं बहुत सारी हीरोइनों के तो सैलून की भी चैन है। इसी लिस्ट में एक बिजनेस है खुद का ब्यूटी प्रोडक्ट। जी हां, भारत से लेकर विदेशों की इन हस्तियों के पास खुद के ब्यूटी प्रोडक्ट का बिजनेस है। जिसे ये अक्सर ही इंडोर्स करती दिख जाती हैं। आगे की स्लाइड में जानिए कौन-कौन है इस लिस्ट में शामिल।
देश-विदेश की ये हीरोइनें बेचती हैं खुद का ब्यूटी प्रोडक्ट, कटरीना कैफ भी शामिल हैं इस लिस्ट में
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कटरीना कैफ ने साल 2019 में ही खुद का ब्यूटी ब्रांड लांच किया है। के बाई कटरीना नाम का ये ब्यूटी ब्रांड कई सारी मेकअप प्रोडक्ट को बनाता है। जिसमें मस्कारा से लेकर काजल, आईशैडो और लिपस्टिक तक शामिल हैं। वहीं कटरीना तो खुद कई सारे किफायती प्रोडक्ट को बेचते नजर आ चुकी हैं।
सनी लियोनी भी इस मामले में पीछे नही हैं। उन्होंने इसी साल यानी 2020 में अपना ब्यूटी ब्रांड 'स्टारस्ट्रक' लांच किया था। जो धीरे-धीरे लोगों के बीच पसंद किया जा रहा है। सनी लियोनी की ये कंपनी ब्यूटी प्रोडक्ट की इंडस्ट्री में तेजी से अपना नाम बना रही है।
हॉलीवुड की इस स्टार ने साल 2017 में सबसे बड़ा प्रो़डक्ट लांच किया था। फेंटी ब्यूटी नाम के ब्यूटी रेंज में रिहाना ने 40 शेड के फाउंडेशन निकाले थे। जो कि साल 2017 का सबसे बड़ा मेकअप इंडस्ट्री का इंवेशन था।
विदेशों की कई सारी हस्तियां मेकअप इंडस्ट्री में अपना हाथ आजमा रही हैं। इसी में नाम शामिल है काइली जेनर का। जो काइली कॉस्मेटिक्स नाम से प्रोडक्ट बना रही हैं। अगर आप लिक्विड मैट लिपस्टिक की शौकीन है तो दुनिया में सबसे ज्यादा मशहूर ब्रांड काइली कॉस्मेटिक है।