लड़कियां अक्सर स्टाइलिश दिखने के लिए एक्ट्रेसेज को फॉलो करते नजर आ जाती हैं। वेडिंग फंक्शन हो या ऑफिस, कॉलेज की पार्टी अपने लुक के लिए वो हमेशा इंस्पिरेशन लेती हैं। लेकिन अगर आपको हमेशा परफेक्ट दिखना है और चाहती हैं कि बिना वक्त गवांएं आप स्टाइलिश नजर आएं तो अपनी आलमारी में एक्ट्रेसेज की इन पसंदीदा चीजों को अपनी आलमारी में जरूर रखें। जिससे कि वक्त पड़ने पर आप बिना समय गंवाएं झट से गार्जियस लुक में तैयार हो जाएं। तो चलिए जानें क्या हैं वो खास चीजें जो हर लड़की को अपनी आलमारी में जरूर रखनी चाहिए।
फिल्मी हीरोइनों जैसा लुक चाहिए तो आलमारी में जरूर रखिए ये पांच चीजें, हमेशा दिखेंगी स्टाइलिश
बिना सोचे किसी पार्टी में शामिल होना है तो हमेशा अपनी आलमारी में एक ब्लैक ड्रेस जरूर रखिए। प्लेन ब्लैक ड्रेस किसी भी तरह के लुक से साथ जंचेगी। आप चाहे तो इस ड्रेस को जैकेट और बेल्ट के साथ पेयर कर सकते हैं।
कैजु्अल आउटिंग के लिए जाना हो या फिर मूवी डेट के लिए। अपने लुक को थोड़ा सा अलग दिखाना है तो डेनिम जैकेट बिल्कुल परफेक्ट है। करीना कपूर से लेकर कटरीना तक डेनिम जैकेट के साथ एक्सपेरिमेंट करते नजर आ चुकी हैं। एयरपोर्ट लुक के लिए अक्सरी बॉलीवुड सेलेब्स डेनिम जैकेट को चुनते हैं।
सुनने में थोड़ा बोरिंग लग रहा होगा लेकिन व्हाइट शर्ट को कई तरीके से स्टाइल किया जा सकता है। दीपिका पादुकोण ने पिछले दिनों बैगी जींस और बस्टियर के साथ इसे कैरी किया था। जिसमें वो काफी आकर्षक भी दिख रहीं थी। वहीं जान्हवी कपूर ने इस लुक को कार्सेट के साथ पेयर किया था। तो आप चाहें तो साधारण सी व्हाइट शर्ट के साथ स्टाइलिश लुक पा सकती हैं।
अगर आप स्टाइल में रहना पसंद करती हैं तो एक खूबसूरत बेल्ट तो आपकी वॉर्डरोब में होनी ही चाहिए। सोनम कपूर ने इस तस्वीर में स्टाइलिश बेल्ट के जरिए लुक को कंपलीट किया है।
