पार्टी में जाना हो तो एक आउटफिट जो हर लड़की के दिमाग में आता है, वो है गाउन। गाउन की बहुत सारी वैराइटी मार्केट में मिल जाती है। जिसे लगभग हर उम्र की महिलाएं पहनकर ग्रेसफुल दिख सकती हैं। कलर से लेकर डिजाइन और फैब्रिक के साथ ही पैटर्न, एंब्रायडरी में गाउन की ढेरो वैराइटी मार्केट में मिलती है। लेकिन अपने लिए गाउन खरीदने की सोच रही हैं तो, केवल गाउन की खूबसूरती या पैटर्न देखकर ही ना लें। कुछ बातों का ध्यान रख ऐसे गाउन को चुनें। जो आपके स्टाइल को और भी ज्यादा बढ़ाए। क्योंकि गलत गाउन के चयन की वजह से पूरी स्टाइल और लुक खराब हो जाता है। ऐसे में इन बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है।
Fashion Tips: गाउन पहनने वाली हैं तो इन चार बातों का रखें ध्यान, नहीं होगा लुक खराब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाउन को खऱीदने से पहले खुद की बॉडी को जरूर समझें। क्योंकि जो गाउन किसी दूसरी महिला या फिर मॉडल पर फिट बैठ रहा है। जरूरी नहीं कि वो आप पर भी फिट और स्टाइलिश दिखे। हर किसी की बॉडी अलग होती है। अगर आप पियर शेप की हैं तो स्ट्रेट कट गाउन हो सकता है आप पर जरा भी अच्छा ना लगे। अपनी बॉडी की खूबियों को समझने के बाद ही गाउन को सिलेक्ट करें।
अगर आपके ब्रेस्ट हैवी है और शोल्डर ब्रॉड है तो ऑफ शोल्डर गाउन पहनने से बचें। बल्कि ऐसे गाउन को चुनें जो आपको बेहतर तरीके से सपोर्ट करे और आप कंफर्टेबल होने के साथ ही स्टाइलिश भी दिखें।
ओकेजन के हिसाब से कपड़े पहनने पर सुंदरता में चार चांद लग जाता है। मार्केट में तो बहुत सारी डिजाइन के गाउन मिल जाएंगे। लेकिन आप अपने ओकेजन के हिसाब से ही इसे सेलेक्ट करें। जैसे कि अगर आपको ऑफिस की पार्टी में शामिल होना है तो थोड़ा क्लासी लुक वाला एलिगेंट सा गाउन चुनें। अगर आप ऐसी पार्टी में हाई स्लिट गाउन पहनती हैं तो ये थोड़ा ज्यादा ग्लैमरस लग सकता है। हालांकि एंब्रायडरी और सिकुइंस को ऐसी पार्टी में आसानी से पहना जा सकता है।
हमेशा अपने साइज का ही गाउन खरीदना चाहिए। कोई गाउन पसंद और उसे खऱीद कर अपने वजन को कम करने के बारे में सोचना सही नहीं है। क्योंकि अगर आपका वजन कम नहीं होगा तो आखिरी मोमेंट पर सारी प्लानिंग बेकार हो जाएगी। इसलिए सही फिटिंग का गाउन खरीदें। ना कि बड़ा या छोटा।
वर्क, एंब्रायडरी, फैब्रिक के साथ ही सही कलर का चुनाव भी बेहद जरूरी है। जिससे कि आप गाउन पहनकर ग्रेसफुल दिखें। फॉर्मल इवेंट के लिए पेस्टल कलर्स ज्यादा जंचते हैं। वहीं शादी पार्टी के लिए आप डार्क और ब्राइट कलर को बेशक चुनें। लेकिन वहीं कलर जो आप पर सूट करते हों।