फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

South Actress: साउथ एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश चमचमाती साड़ी पहन लगीं बला की खूबसूरत, देखें तस्वीरें

Wed, 15 Jun 2022 07:09 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Wed, 15 Jun 2022 07:09 PM IST
विज्ञापन
keerthy suresh blingi saree and floral blouse for friend's wedding
Keerthy Suresh - फोटो : instagram

कितने भी डिजाइनर ड्रेस या फिर कुर्ते हो लेकिन साड़ी का ग्रेस अलग ही होता है। क्लासिक सी साड़ी को पहनकर कोई भी लड़की खूबसूरत लग सकती है। साउथ की एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश साड़ी पहन बेहद खूबसूरत लग रही हैं। सितारों से चमचमाती साड़ी में कीर्ति ने अपनी तस्वीरें साझा की हैं। कीर्ति अक्सर अपने गॉर्जियस लुक की तस्वीरें फैंस के साथ साझा करती हैं। जिसमे वो ग्रेसफुल दिखती हैं। 

keerthy suresh blingi saree and floral blouse for friend's wedding
keerthy suresh - फोटो : instagram

फ्रेंड्स की शादी में शरीक होने के लिए कीर्ति ने इस ब्लिंगी साड़ी को कैरी किया था। फैशन डिजाइनर रिंपल एंड हरप्रीत के कलेक्शन से ली गई साड़ी को कीर्ति ने फ्लोरल प्रिंट के ब्लाउज के साथ कैरी किया है। जिसकी स्लीवलेस डिजाइन के साथ ही एंब्रायडरी भी बेहद खास थी। कलरफुल थ्रेड से बने फ्लोरल मोटिफ्स और उनका कलर इस ब्लाउज को स्पेशल बना रहा था। वहीं इस ब्लिंगी साड़ी के साथ इसका मैच खूबसूरत लग रहा है। 

keerthy suresh blingi saree and floral blouse for friend's wedding
keerthy suresh - फोटो : instagram

जिसे कीर्ति ने गले में सिल्वर नेकलेस और ईयरिंग्स के साथ मैच किया है। बात करें मेकअप की तो कीर्ति का मेकअप भी काफी लाउड था। जिसे डार्क मरून शेड की लिपस्टिक के साथ ही ब्लैक लाइनर और मस्कारा लोडेड आई शामिल थी। वहीं बालों को साइड पार्टेड हेयरस्टाइल दिया गया था। जिसमे वेवी कर्ल शामिल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
keerthy suresh blingi saree and floral blouse for friend's wedding
keerthy suresh - फोटो : instagram

हालांकि ये पहला मौका नहीं है जब कीर्ति इतने खूबसूरत लुक में रेडी हुई हैं। इससे पहले भी उनका देसी लुक गॉर्जियस दिखा है। बेबी पिंक कलर की फ्लोरल प्रिंट की साड़ी को कीर्ति ने स्कूप नेकलाइन के साथ पेयर किया था। वहीं इस साड़ी के साथ मिनिमम ग्लैम लुक और स्टेटमेंट ईयररिंग्स इस लुक के साथ काफी मैच कर रहा है।  

विज्ञापन
keerthy suresh blingi saree and floral blouse for friend's wedding
Keerthy Suresh - फोटो : instagram

साउथ एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश के इन साड़ी लुक्स को लड़कियां आसानी से कॉपी कर सकती हैं। वहीं फ्रेंड्स की वेडिंग के लिए ये लुक बिल्कुल परफेक्ट लगेगा।

View this post on Instagram

A post shared by Keerthy Suresh (@keerthysureshofficial)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed