फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पॉवर सूट में खुशी कपूर का ये फॉर्मल लुक है गजब, फैंस को आ रहा पसंद

Sun, 18 Jul 2021 05:21 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Sun, 18 Jul 2021 05:21 PM IST
विज्ञापन
khushi kapoor in power suit gorgeous look in hindi
khushi kapoor - फोटो : instagram

श्रीदेवी की बेटी खुशी कपूर ने भले ही अभी फिल्मों में डेब्यू न किया हो लेकिन फैंस अभी से उनके दीवाने हैं। वे अभी से फैशन को लेकर एकदम अपडेट रहती हैं। फैशन को लेकर वे जितना आगे हैं, फिटनेस को लेकर भी वे कमाल कर रही हैं। खुशी को अलग-अलग तरह के लुक्स कैरी करना पसंद है। कभी वे बिकिनी में नजर आती हैं, कभी ट्रेडिशनल में तो कभी इस तरह से फॉर्मल सूट वाला लुक ले लेती हैं। उनपर सभी लुक और आउटफिट्स जमते हैं। अपने लेटेस्ट लुक में भी वे जबरदस्त लग रही हैं। उन्होंने लाइट पिंक कलर का ड्रेस पहना हुआ है। जिसे कि उन्होंने पॉवर सूट कहा है। खुशी का यह अवतार उनके दोस्तों को भी खूब अच्छा लगा है। नव्या नंदा, शनाया कपूर और उनके अन्य रिश्तेदारों ने भी तस्वीर पर कमेंट किया हुआ है। अगली स्लाइड्स से देखिए खुशी के इस नए आउटफिट की तस्वीरें। 

khushi kapoor in power suit gorgeous look in hindi
खुशी कपूर - फोटो : instagram

ऐसा है लुक
खुशी कपूर ने क्रॉप इनर पहना हुआ है और उसके ऊपर लाइट पिंक कलर का यह फॉर्मल सूट है। सूट पर कोई प्रिंट नहीं है। सिंपल ट्राउजर हैं और उसके ऊपर कोट डाला हुआ है। कोट के बटन खोलकर रखे हैं। 

khushi kapoor in power suit gorgeous look in hindi
खुशी कपूर - फोटो : instagram

अदाएं हैं खास
खुशी ने इन तस्वीरों में एक से बढ़कर एक तस्वीरों में पोज दिए हैं। किसी में वे स्टूल पर बैठी हुई हैं तो किसी में जमीन पर बैठकर कोट को कंधे पर डाला हुआ है। एक तस्वीर में तो हाथों को ऊपर करके वे अंगड़ाई ले रही हैं। सभी में उनकी अदाएं जबरदस्त हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
khushi kapoor in power suit gorgeous look in hindi
खुशी कपूर - फोटो : instagram

बाल लग रहे हैं अच्छे
खुशी ने बालों को खोलकर रखा हुआ है। बाल चेहरे और कंधे पर बिखर रहे हैं, जो कि बढ़िया सा लुक दे रहे हैं। हाथों में मोती वाला सिंगल चेन ब्रेसलेट है और अंगुठियां भी उनके हाथों पर अच्छी लग रही हैं। होंठो पर उन्होंने ग्लॉसी लिपशेड लगाया है। 

 

विज्ञापन
khushi kapoor in power suit gorgeous look in hindi
khushi kapoor - फोटो : instagram
दोस्तों को पसंद आया लुक
खुशी के लुक्स पर अक्सर उनके दोस्तों और कजिन्स के कमेंट होते हैं। उनकी तस्वीर पर अंकल संजय कपूर ने भी कमेंट किया है। फैंस ने पटाखा, क्वीन, खूबसूरत आदि शब्दों में उनकी खूब तारीफें की हैं। पैरों में खुशी ने सफेद रंग की हील्स पहन रखी है।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed