{"_id":"607be0158ebc3e8d1b2ed034","slug":"kiara-advani-experiment-with-saree-look-beautiful-in-ethnic-wear","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कियारा आडवाणी की ये तस्वीरें हैं जबरदस्त, साड़ियों के साथ किया एक्सपेरिमेंट तो नजरें हटाना हुआ मुश्किल","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
कियारा आडवाणी की ये तस्वीरें हैं जबरदस्त, साड़ियों के साथ किया एक्सपेरिमेंट तो नजरें हटाना हुआ मुश्किल
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Sun, 18 Apr 2021 02:02 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
कियारा आडवाणी
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कियारा आडवाणी अपनी सादगीभरी खूबसूरती के साथ फैंस के दिलों में जगह बना चुकी हैं। वहीं मौका मिलते ही वो हॉट लुक में भी नजर आ जाती हैं। जिसे उनके फैंस पसंद करते हैं। वैसे तो कियारा कैजुअल लुक के लिए ज्यादातर कंफर्टेबल कपड़ों में दिखती हैं। लेकिन इवेंट से लेकर अवॉर्ड शो में ग्लैमरस अंदाज नजर आ ही जाता है। लेकिन बात जब एथिनिक वियर की होती है तो कियारा अक्सर ही साड़ी के साथ एक्सपेरिमेंट करते दिखती हैं। जिसे उनके फैंस और स्टाइल एक्सपर्ट भी पसंद करते हैं।
2 of 5
कियारा आडवाणी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
साल 2020 में भी जब वो अपनी फिल्मों के प्रमोशन में नजर आईं तो साड़ी के साथ किया उनका एक्सपेरिमेंट जमकर वायरल हुआ। वहीं उनके ये लुक फैशनेबल लड़कियों के लिए किसी स्टाइल इंस्पिरेशन से भी कम नही है। आगे की स्लाइड में देखें तस्वीरें।
3 of 5
कियारा आडवाणी
- फोटो : instagram
फिल्म के प्रमोशन के लिए रेडी कियारा लाल रंग की शरारा साड़ी में रेडी हुई थीं। जिसमे वो शरारा पैंट के साथ ब्लाउज और दुपट्टे को साड़ी की तरह ड्रेप किए रेडी थीं। गोट पट्टी और लहरिया वर्क वाले इस शरारा साड़ी में कियारा का लुक काफी ट्रेंडी और एथिनिक था। जिसे फैंस ने काफी पसंद किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
कियारा आडवाणी
- फोटो : instagram
अक्षय कुमार के साथ फिल्म लक्ष्मी का प्रमोशन करने के लिए कियारा सफेद और काले रंग की पोल्का डॉट साड़ी में नजर आईं थी। जिसकी ड्रेपिंग स्टाइल काफी यूनिक और ट्रेंडी थी। वहीं कियारा ने इस साड़ी के साथ मल्टीकलर ब्लाउज के साथ मैच किया था। जिस पर मिरर वर्क किया गया था। वहीं साथ में इसे मैचिंग बेल्ट के साथ कियारा बिल्कुल हटके लुक दे रही थी।
विज्ञापन
5 of 5
कियारा आडवाणी
- फोटो : instagram
यहीं नहीं मनीष मल्होत्रा की शिमरी साड़ी को सबसे सिजलिंग अंदाज में कियारा पहने नजर आ चुकी हैं। जिसे देख फैंस घायल हो गए थे। स्लीवलेस मैचिंग ब्लाउज के साथ गॉर्जियस लुक में कियारा का लुक हर किसी को इंप्रेस करने में कामयाब हो गया था।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।