{"_id":"601ab2de8978d03c362a7095","slug":"kiara-advani-in-tie-dye-tracksuit-for-recent-outing","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कियारा आडवाणी ने पहना ये अतरंगी आउटफिट, यूजर्स ने बता दिया 'होली का कपड़ा'","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
कियारा आडवाणी ने पहना ये अतरंगी आउटफिट, यूजर्स ने बता दिया 'होली का कपड़ा'
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Wed, 03 Feb 2021 09:01 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
kiara advani
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कियारा आडवाणी वैसे तो खूबसूरती और फैशन सेंस की वजह से लोगों के चहेती बनी रहती हैं। लेकिन लगता है इन दिनों उन्हें ये प्रिंट कुछ ज्यादा ही पसंद आने लगा है। जी हां, हमेशा कपड़ों के साथ एक्सपेरिमेंट करने वाली कियारा इन दिनों टाई एंड डाई प्रिंट के कपड़े में नजर आ रही हैं। कुछ दिनों पहले ही वो टाई एंड डाई वाले टीशर्ट में स्पॉट हुई थीं। उसके बाद एक बार फिर कियारा इसी तरह के कपड़ें पहने नजर आईं।
2 of 5
kiara advani
- फोटो : instagram
दरअसल, काम के सिलसिले में निकलीं कियारा स्टाइलिश लेकिन कंफर्टेबल लुक में दिखीं। डबिंग के लिए पहुंची कियारा ने टाई एंड डाई प्रिंट का मोनोक्रोम ड्रेस पहन रखा था। गुलाबी और आसमानी कई रंग के जॉगर्स पैंट के साथ मैचिंग का स्वीटशर्ट था। जिसकी ऑफ शोल्डर डिजाइन इसे स्टाइलिश बनाने के लिए काफी थी। वहीं कियारा ने इस ट्रैक सूट के साथ मैचिंग का शूज पहन रखा था।
3 of 5
kiara advani
- फोटो : instagram
गुलाबी मैटेलिक कलर के शूज के साथ सेंटर पार्टेड हेयर और चेहरे पर मास्क लगाए कियारा लगभग नो मेकअप लुक में थीं। वहीं कियारा का ये टाई-डाई प्रिंट टू पीस सेपरेट्स इंडियन फैशन हाउन सिनेमन स्टिच का था। जिसकी कीमत भी काफी अफोर्डेबल है और हर फैशनेबल लड़की के बजट में आसानी से फिट हो सकती है। इस टू पीस सेपरेट्स की कीमत मात्र 3,145 रुपये है। जो कहीं से भी फैशन लवर्स के लिए ज्यादा नही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
कियारा आडवाणी
- फोटो : instagram fan page
हालांकि कियारा के इस टाई एंड डाई टू पीस को देख यूजर्स कुछ खास इंप्रेस नहीं हुए। लोगों ने इसे होली का कपड़ा बताकर मजाक बना दिया। एक यूजर ने कहा कि होली पर सफेद कपड़े को पहने और उसे धोएं नहीं। वहीं एक ने तो फटीचर कपड़ा कहकर ट्रोल भी कर दिया।
विज्ञापन
5 of 5
कियारा आडवाणी
- फोटो : instagram
बता दें कि कियारा इन दिनों सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ लिंकअप की खबरों की वजह से भी छाई हैं। पिछले दिनों उन्हें सिद्धार्थ मल्होत्रा के घर के बाहर भी स्पॉट किया गया था। बात करें वर्क फ्रंट की तो कियारा जल्द ही वरुण धवन के साथ फिल्म जुग-जुग जीओ में नजर आने वाली हैं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।