सब्सक्राइब करें

कियारा आडवाणी से लेकर करीना कपूर तक जंपसूट में भी दिखती हैं स्टाइलिश, तस्वीरें देख हो जाएगा यकीन

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Mon, 12 Oct 2020 02:22 PM IST
विज्ञापन
kiara advani kareena kapoor to anushka sharma bollywood actress in hot stylish jumpsuit show glamorous look
bollywood actress in jumpsuit - फोटो : instagram

फैंस की चहेती बन चुकीं कियारा आडवाणी से लेकर बॉलीवुड की बेबो करीना कपूर हर तरह के कपड़ों में कमाल लगती हैं। फिर वो चाहे जंपसूट ही क्यों ना हो। अगर आपको लगता है कि जंपसूट स्टाइलिश लुक या डिनर डेट के लिए परफेक्ट नहीं है तो करीना कपूर से लेकर कियारा आडवाणी और प्रियंका चोपड़ा के ये लुक जरूर देखने चाहिए। जिसमें वो स्टाइल के साथ ग्लैमर का तड़का लगाते नजर आ रही हैं। 

kiara advani kareena kapoor to anushka sharma bollywood actress in hot stylish jumpsuit show glamorous look
kareena kapoor in jumpsuit - फोटो : instagram
करीना कपूर

करीना कपूर बॉलीवुड की फैशन क्वीन यूं हीं नहीं कहीं जाती हैं। एथिनिक वियर हो या वेस्टर्न वियर हर बार वो फैंस की तारीफ लूटने में कामयाब रहती हैं। फिल्म के प्रमोशन से लेकर लंच डेट तक के लिए वो जंपसूट में नजर आ चुकी हैं। फिर वो चाहे उनका यलो एंड पिंक फ्लावर वाला जंपसूट हो या फिर ब्राउन पोल्का डॉट वाला जंपसूट। हर बार वो अपने स्टाइल और ग्लैमर से सबका दिल चुराते नजर आई हैं। 

kiara advani kareena kapoor to anushka sharma bollywood actress in hot stylish jumpsuit show glamorous look
Priyanka Chopra
प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा भी कंफर्टेबल के साथ ही स्टाइलिश लुक के लिए जंपसूट पहने नजर आ चुकी हैं। फिर वो चाहे उनका डेनिम जंपसूट हो या फिर फ्लोरल प्रिंट का व्हाइट एंड ब्लू। हर बार प्रियंका फैशन इंस्पिरेशन देती नजर आ चुकी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
kiara advani kareena kapoor to anushka sharma bollywood actress in hot stylish jumpsuit show glamorous look
कियारा आडवाणी - फोटो : सोशल मीडिया
कियारा आडवाणी

कियारा आडवाणी फिल्म कबीर सिंह में प्रीति के किरदार के साथ ही फैंस के दिलों में जगह बनाने में कामयाब हो चुकी हैं। इसके साथ ही अक्सर कैजुअल लुक में नजर आने वाली कियारा फिल्म प्रमोशन के दौरान हाई फैशन जंपसूट में नजर आ चुकी हैं। वन शोल्डर नियॉन यलो कलर के जंपसूट के अलावा डेनिम कटआउट और हॉल्टर नेक जंपसूट में उनका लुक फैंस को खासा पसंद आया था। 

विज्ञापन
kiara advani kareena kapoor to anushka sharma bollywood actress in hot stylish jumpsuit show glamorous look
deepika padukone
दीपिका पादुकोण 

जंपसूट कंफर्टेबल होने के साथ ही स्टाइलिश लुक में लिए बिल्कुल परफेक्ट है। बीटाउन की एक्ट्रेस अक्सर अलग-अलग डिजाइन के जंपसूट में नजर आती हैं। जिसमें दीपिका पादुकोण का नाम भी शामिल है। डेनिम जंपसूट से लेकर ब्लैक एंड व्हाइट स्ट्राईप वाले लुक में दीपिका इवेंट तक में शिरकत कर चुकी हैं।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Install AU App

Followed