Hindi News
›
Photo Gallery
›
Fashion
›
kiara advani promote laxmi bomb movie in berry red gharara set with bralette design blouse
{"_id":"5f8d84159836f30dcf4ff710","slug":"kiara-advani-promote-laxmi-bomb-movie-in-berry-red-gharara-set-with-bralette-design-blouse","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"देसी लुक में कियारा आडवाणी ने दिखाया जलवा, अक्षय कुमार के साथ कर रहीं फिल्म का प्रमोशन","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
देसी लुक में कियारा आडवाणी ने दिखाया जलवा, अक्षय कुमार के साथ कर रहीं फिल्म का प्रमोशन
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Mon, 19 Oct 2020 06:18 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
कियारा आडवाणी
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कियारा आडवाणी एक बार फिर फैंस के दीवाना बनाने के लिए तैयार हैं। अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए स्पॉट हुईं कियारा इस फेस्टिव सीजन में बिल्कुल देसी लुक में नजर आईं। जिसे देख फैंस का तारीफ करना तो बनता है। वैसे भी कियारा अपने कैजुअल और इवेंट लुक को काफी हटके रखती हैं। जहां कैजुअल लुक में वो अक्सर काफी कंफर्टेबल वियर पहने नजर आती हैं। वहीं किसी खास मौके पर उनका फैशन सेंस कमाल का होता है। फिल्म के प्रमोशन के लिए टीवी के सेट पर पहुंची कियारा देसी लुक में नजर आईं। जो कि नवरात्रि के समय में फैशन इंस्पिरेशन के लिए भी परफेक्ट है।
2 of 5
कियारा आडवाणी
- फोटो : instagram
एथिनिक और कंटेप्रेरी लुक को एक साथ फॉलो करते कियारा आडवाणी ने तस्वीर शेयर की है। इंस्टाग्राम पर शेयर तस्वीरों में कियारा ने बेरी रेड कलर का रॉ सिल्क का हैंड एंब्रायडरी वाला गरारा पहना हुआ है। जिसे ग्लैमरस लुक देने के लिए टॉप वियर के लिए ब्रालेट डिजाइन का ब्लाउज पहने दिखीं। गरारा पैंट पर पोल्का डिजाइन के प्रिंट बने थे तो वहीं ब्लाउज पर मिरर वर्क किया गया था।
3 of 5
कियारा आडवाणी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
वहीं इस खूबसूरत गरारे को पूरा एथिनिक लुक देने के लिए मैचिंग का खूबसूरत दुपट्टा कैरी किया है। दुपट्टे पर की गई गोटा-पट्टी वर्क और लहरिया प्रिंट गरबा के लिए इस ड्रेस को बिल्कुल परफेक्ट बना रही है। कियारा की इस ड्रेस को देख लग रहा है कि वो नवरात्रि के लिए ही तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
कियारा आडवाणी
- फोटो : instagram
कियारा आडवाणी का ये खूबसूरत गरारा सेट जिसे कियारा ने दुपट्टे की ड्रेपिंग स्टाइल से साड़ी लुक दिया है। डिजाइनर अर्पिता मेहता का डिजाइन किया हुआ है। वैसे बता दें कि इस गरारा सेट को आप खरीदने के बारे में सोच भी नहीं सकती हैं। क्योंकि डिजाइनर की वेबसाइट पर इस गरारा सेट की कीमत है करीब 98 हजार रुपये। जो कि किसी भी आम इंसान के लिए काफी ज्यादा है।
विज्ञापन
5 of 5
अक्षय कुमार
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
वहीं प्रमोशन के लिए साथ पहुंचे अक्षय कुमार बिल्कुल ही जुदा अंदाज में नजर आए। बिल्कुल ही कैजुअल कपड़ों में अक्षय ने सफेद कलर के पायजामे के साथ काले रंग की राउंड नेक टीशर्ट पहन रखी थी।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।