कियारा आडवाणी हमेशा प्रशंसकों को अपने स्टाइलिश लुक से प्रभावित करती हैं। फिर वो चाहे उनकी काम के सिलसिले में आउटिंग हो या फिर रेड कार्पेट लुक। हर बार वो ऐसे कपड़ों के साथ सामने आती हैं कि बस सब देखते रह जाते हैं। कियारा की कपड़ों के मामले में पसंद बेहद शानदार होती है। फिर वो चाहे उनका एथलिजर सेट हो या फिर पारंपरिक परिधान। तो चलिए देखें मिस कियारा के उन कपड़ों का कलेक्शन जिसे हर लड़की पहनने की ख्वाहिश रखती है।
कियारा आडवाणी की पसंद पर फैंस हो जाते हैं फिदा, कपड़े देख लड़कियां सोचती हैं काश! मेरे पास भी होते
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कियारा आडवाणी जब भी पारंपरिक परिधान में सामने आईं है। हर बार अपने खूबसूरत अंदाज से प्रशंसकों का दिल चुराने में कामयाब हुई हैं। हल्के गुलाबी रंग के इस लहंगे में वो बेहद आकर्षक लग रही थीं। वहीं उनके इस सितारों वाले मरून लहंगे के बारे में कहना ही क्या। जिसे देख लड़कियां फैशन के लिए प्रेरणा लेती हैं।
पिछले दिनों फिल्म 'लक्ष्मी' के प्रमोशन के लिए कियारा पोल्का डॉट वाली खूबसूरत सी साड़ी को पहने दिखीं थीं। जिसकी लाइमलाइट उसका ब्लाउज चुरा रहा था। मल्टीकलर एंब्रायडरी वाले स्ट्राईप ब्लाउज पर स्वीटहार्ट नेकलाइन बनी थी। साथ में साड़ी को बांधने का स्टाइल इसे बेहद खास बना रहा था। जिसे देख लड़कियों का प्रभावित होना तो बनता है।
पिछले दिनों कियारा आडवाणी लाल रंग की बस्टियर ड्रेस पहने दिखी थीं। साशा एंड किन्नी की डिजाइन की हुई इस ड्रेस में कियारा बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं। वहीं ये तीन परत वाली नूडल स्ट्राईप ड्रेस जिसकी वी नेकलाइन इसे ग्लैमरस बना रही थी। कियारा ने इस ड्रेस को मेसी बाल और छोटे सिल्वर हूप्स के साथ मैच किया था। कियारा की ये ड्रेस पार्टी से लेकर डेट नाइट पार्टी के लिए बेहद शानदार है।
वैसे तो कियारा कैजुअल आउटिंग के लिए ज्यादातर स्पोर्ट्स ब्रा और एथलिजर जैसे कपड़ों में नजर आती हैं। लेकिन कुछ महीनों पहले जब वो पीच रंग के सैटिन पलाजो के साथ सफेद रंग के टॉप पहने दिखीं।