फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

करीना कपूर के बेस्ट लुक जिन्होंने जीता फैंस का दिल, 2020 में पहने ऐसे कपड़ें

Sat, 19 Dec 2020 12:50 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Sat, 19 Dec 2020 12:50 PM IST
विज्ञापन
year ender 2020 kareena kapoor wore kaftan dress to silver lehenga most stylish dress this year
kareena kapoor - फोटो : instagram fan page

साल 2020 वैसे तो कुछ भी धमाल मचाने में नाकामयाब रहा। लेकिन बात अगर फैशन और स्टाइल की हो तो इसमे छोटे पर्दे से लेकर बड़े पर्दे की अभिनेत्रियों में हर बार प्रभावित किया। कुछ हसीनाओं का फैशन तो सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहा जिसमें एक नाम करीना कपूर का भी है। साल की शुरूआत से लेकर आखिर तक करीना कपूर के फैशन च्वॉइस ने हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींचा। तो चलिए देखें स्टाइल क्वीन करीना कपूर के वो लुक्स जो साल की शुरूआत से ही फैशन के मामले में तारीफ बटोरने में कामयाब रहे।

year ender 2020 kareena kapoor wore kaftan dress to silver lehenga most stylish dress this year
kareena kapoor - फोटो : instagram

वैसे तो करीना कपूर की स्टाइल बाकी सभी एक्ट्रेस पर भारी पड़ती है। लेकिन इस बार जब से वो दूसरी प्रेग्नेंसी को लेकर सुर्खियों में हैं। हर बार उनके कपड़ों की चर्चा जरूर होती है। जिसमें स्टाइल के साथ आराम का मिश्रण होता है और वो फैंस के दिल को भा जाता है। फिर वो चाहे उनकी परिवार के साथ लंच डेट हो या फिर रेडियो चैट शो के लिए पहनी उनकी शानदार स्टाइलिश ड्रेस। 

year ender 2020 kareena kapoor wore kaftan dress to silver lehenga most stylish dress this year
kareena kapoor in yellow saree - फोटो : instagram
भाई की शादी में जीता दिल

साल की शुरूआत में करीना कपूर के कजिन अरमान जैन शादी के बंधन में बंधे। जिसमें सबकी निगाहें करीना कपूर की स्टाइल पर थी। वहीं करीना कपूर ने अपने कपड़ों से हर किसी को हैरान कर दिया। जब वो कजिन की बारात में पीले रंग की साड़ी और गजरा में शामिल हुईं। करीना को इतने साधारण और आरामदायक साड़ी में देख हर कोई सोच में पड़ गया। गोल्डन बॉर्डर और सनशाइन पीले रंग की साड़ी पर लहरिया डिजाइऩ बनी थी। वहीं करीना ने इस साधारण सी साड़ी को बैकलेस गोल्डन ब्लाउज और गजरे के साथ गोल्डन भारी भरकम चांदबाली के साथ पूरा किया था। वहीं करीना इस साधारण सी दिख रही साड़ी के साथ भी अपने स्टाइल से हर किसी पर भारी पड़ती दिखीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
year ender 2020 kareena kapoor wore kaftan dress to silver lehenga most stylish dress this year
kareena kapoor - फोटो : instagram

वहीं कजिन के शादी के रिसेप्शन में करीना ने अपने खास दोस्त और डिजाइनर मनीष मल्होत्रा का डिजाइन किया सिल्वर रंग का लहंगा पहना था। जिसके ऊपर चांदी और शीशे की कढ़ाई के साथ इसे भव्य रूप दिया गया था। 

विज्ञापन
year ender 2020 kareena kapoor wore kaftan dress to silver lehenga most stylish dress this year
kareena kapoor - फोटो : instagram

साल की शुरूआत में ही करीना पति सैफ के हाथों में हाथ डाले परफेक्ट कपल बन इवेंट में पहुंचे थे। इस दौरान करीना ने ब्लैक फॉर्मल पैंट के साथ लैपर्ड प्रिंट ब्लेजर के साथ सफेद रंग का पारदर्शी टॉप पहन रखा था। वहीं इस आउटफिट को मैच कर करीना ने काले रंग की ब्रा पहन रखी थी। वहीं करीना इस ड्रेस के साथ अपने सटल मेकअप की वजह से बेहद खूबसूरत नजर आ रहीं थीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed