{"_id":"5fa65d9a8ebc3e9bb925a4c1","slug":"kiara-advani-stunning-look-at-airport-in-green-sheer-fabric-athleisure","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कियारा आडवाणी को हरे कपड़ों में देख फैंस ने किया कुछ ऐसा कमेंट","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
कियारा आडवाणी को हरे कपड़ों में देख फैंस ने किया कुछ ऐसा कमेंट
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Sat, 07 Nov 2020 04:31 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
कियारा आडवाणी
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कियारा आडवाणी फैशन के मामले में भले ही फास्ट फारवर्ड रहती हों। लेकिन इसके साथ ही वो कंफर्ट का भी पूरा ध्यान रखती हैं। तभी तो अक्सर ही कैजुअल आउटिंग के लिए वो क्रॉप टॉप और एथलिजर पहनना पसंद करती हैं। हालांकि बात जब किसी पार्टी या इवेंट में शामिल होने की होती है तो कियारा बिल्कुल ही अलग और स्टाइलिश अंदाज में नजर आती हैं। ऐसे में एयरपोर्ट पर वो कैसे स्टाइल और कंफर्ट को भूल सकती हैं। फिल्म लक्ष्मी के प्रमोशन के सिलसिले में एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं कियारा का ड्रेस एक बार फिर सुर्खियों में है।
2 of 5
कियारा आडवाणी
- फोटो : instagram
दरअसल, एयरपोर्ट फैशन को लेकर हमेशा एक्सपेरिमेंट करने वाली बीटाउन डीवाज से अलग कियारा कंफर्ट के साथ स्टाइल को तरजीह देती दिखती हैं। इस बार भी वो जब एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं तो वो बिल्कुल ही जुदा अंदाज में दिखीं।
3 of 5
कियारा आडवाणी
- फोटो : instagram
कियारा ने कंफर्ट और स्टाइल के कांबो के लिए हरे रंग की ऑल ओवर ड्रेस चुनी थी। डार्क ग्रीन कलर के जैकेट के साथ उनकी पैंट बिल्कुल हटके थी। हॉट शार्ट्स के साथ पैरों में स्टॉकिंग्स ऐड किया गया था। जोकि इस ड्रेस को बिल्कुल ही अलग बना रहा था। वहीं कियारा ने इस ऑलओवर ग्रीन लुक के साथ मैचिंग की कैप भी पहन रखी थी। जबकि साथ में ब्लैक स्पोर्ट्स शूज और मास्क के पीछे से कियारा का नो आईमेकअप वाला चेहरा नजर आ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
कियारा आडवाणी
- फोटो : instagram
वैसे बता दें कि कियारा की इस ड्रेस को देख फैंस काफी कमेंट कर रहे हैं। कियारा की इस हटके ड्रेस कुछ फैंस को पसंद आ रही है। तो वहीं कुछ ने इस ड्रेस की तुलना स्कूल के ग्रीन डे से कर दी।
विज्ञापन
5 of 5
nupur sanon
- फोटो : instagram
वहीं नुपुर सेनन एक दिन पहले ही इस तरह के पारदर्शी एथलीजर में नजर आ चुकी हैं। ब्लैक स्टेटमेंट टीशर्ट और हल्के-फुल्के मेकअप के साथ नुपुर का ये लुक उनके फैंस को अजीब सा लग रहा था। जिसमे उनकी डेनिम शार्ट्स के साथ शियर फैब्रिक का कपड़ा लगा हुआ था।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।