{"_id":"61debf187a01133df55170e6","slug":"kirti-kulhari-in-pink-organza-saree-impress-with-elegance","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kirti Kulhari: गुलाबी रंग की साड़ी में कीर्ति कुल्हारी ने किया इंप्रेस, हेयरस्टाइल पर अटकी निगाहें","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Kirti Kulhari: गुलाबी रंग की साड़ी में कीर्ति कुल्हारी ने किया इंप्रेस, हेयरस्टाइल पर अटकी निगाहें
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Wed, 12 Jan 2022 05:23 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
kirti kulhari
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
वेब सीरीज के जरिए अपनी खास पहचान बनाने वाली कीर्ति कुल्हारी इन दिनों सुर्खियों में हैं। वजह है उनका लेटेस्ट फोटोशूट। जिसमे उनके आउटफिट से लेकर हेयरस्टाइल तक की चर्चा हो रही है। बड़े ही एलिगेंट और ग्रेस के साथ कीर्ती इस लुक को कैरी करते दिख रही हैं। जिसे देख किसी भी लड़की का दिल साड़ी पहनने का कर सकता है। आगे की स्लाइड में देखें तस्वीरें।
2 of 5
kirti kulhari
- फोटो : instagram
कीर्ति ने अभी हाल ही में फोटोशूट करवाया है। जिसमे वो फैशन लेबल इकाया के लिए म्यूज बनी हैं। गुलाबी रंग की ऑर्गेंजा सिल्क की साड़ी में वो गजब की खूबसूरत नजर आ रही हैं। जिसे उन्होंने एलिगेंस के साथ कैरी भी किया है। ऑर्गेंजा सिल्क की इस साड़ी पर किसी तरह का वर्क नही है। लेकिन इसका कलर हर किसी का ध्यान खींचने के लिए काफी दिख रहा है।
3 of 5
kirti kulhari
- फोटो : instagram
वहीं कीर्ति ने इस साड़ी को बिकिनी लुक ब्लाउज के साथ मैच किया है। नूडल्स स्ट्राईप वाले ब्लाउज की डीप वी नेकलाइन इसे बोल्ड लुक देने के लिए काफी दिख रही है। वहीं दूसरी तरफ मिस कुल्हारी ने इसके साथ सिल्वर कलर की जूतियां पहन रखी हैं। जो काफी शानदार लग रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Kirti Kulhari
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बात करें एक्सेसरीज की तो जंक ऑक्सीडाइज्ड नेकपीस के साथ कीर्ति ने इसे मैच किया है। वहीं साथ में हाथों में पहने कंगन इंट्रेस्टिंग दिख रहे हैं। मैट बेस मेकअप के साथ काजल क्लैड आईज और पिंक लिप्स परफेक्ट हैं। वहीं कीर्ति नए साल के मौके पर बिल्कुल नई हेयरस्टाइल में नजर आ रही हैं।
विज्ञापन
5 of 5
Kirti Kulhari
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
दरअसल. कीर्ति ने बालों में बैंग्स कटवाएं हैं। जो उन पर काफी सूट भी कर रहे हैं। इस पिंक साड़ी के साथ वो कभी खुले बालों में तो कभी पोनीटेल के साथ पोज दे रही हैं। बता दें कि कीर्ती इन दिनों लगातार इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें साझा कर रही हैं। जिसमे उनका लुक काफी शानदार दिख रहा है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।