फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मिलिए मिस यूनिवर्स 2018 का खिताब जीतने वाली कैटरिओना ग्रे से

Tue, 18 Dec 2018 01:04 PM IST
kapil sharma लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला Published by: kapil sharma Updated Tue, 18 Dec 2018 01:04 PM IST
विज्ञापन
know all detail about miss universe catriona grey
miss universe catriona grey - फोटो : instagram

मिस यूनिवर्स 2018 का ताज फिलीपींस की कैटरिओना ग्रे को मिला है। अपने यहां से चौथी मिस यूनिवर्स बनने की खुशी फिलीपींस में जोरों से मनाई जा रही है। खुशी और गर्व की लहर सोशल मीडिया पर देखने को मिल रही है। थाईलैंड के बैंकॉक में मिस यूनिवर्स की अंतिम प्रतियोगिता हुई, जहां ग्रे ने बाकि प्रतियोगियों को पीछे छोड़ दिया। सुंदरता की इस प्रतियोगिता में महिलाओं पर देह प्रदर्शन और अन्य महिलाओं के साथ भेदभाव करने के आरोप लगाए जाते रहे हैं। एक्टिविस्ट ने मिस यूनिवर्स को 'डिसप्ले ऑफ फ्लेश' यानि देह का प्रदर्शन बताया, जो 'सुंदरता के कड़े मापदंड़ों' को तय करता है। 

know all detail about miss universe catriona grey
catriona grey - फोटो : instagram

मनाली से बीबीसी के हावर्ड जोह्नसन के मुताबिक सौंदर्य स्पर्धा फिलीपींस में एक बहुत बड़ा सौदा माना जाता है। परिवार के लोग टीवी के आसपास इसे देखने के लिए साथ बैठते हैं। ड्रेस और मंच की कमेंटरी के लिए चैट ग्रूप बनाए जाते हैं। इस हफ्ते फिलीपींस की राजधानी मनीला में हेयर सैलून ने मिस ग्रे के फाइनल राउंड में पहुंचने पर ऑफर भी दिया।

know all detail about miss universe catriona grey
beautiful catriona grey - फोटो : instagram

एक फिलीपीन दोस्त ने देश के इस तरह के जुनून का वर्णन किया, "अगर फिलीपींस के बॉक्सर मैनी पाक़ियाओ की फाइट सड़कों से जाम हटा सकती है तो सौंदर्य स्पर्धा इंटरनेट पर क्यों नहीं छा सकती।फिलीपींस को स्पेन और अमरीका के पूर्व उपनिवेशवादियों से सौंदर्य प्रतियोगिताएं विरासत में मिली हैं, लेकिन 1970 और 80 के दशक में तानाशाह फर्डिनेंड मार्कोस और उनकी ख़ूबसूरत पत्नी इमेल्डा के शासनकाल के दौरान ये खत्म हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
know all detail about miss universe catriona grey
fashion - फोटो : file photo

बल्कि 1974 में प्रतियोगिताएं फिलीपींस के लोगों द्वारा आयोजित करवाई जाती थीं, लेकिन इसकी सफलता के कारण ये फिलीपींस में बना रहा, जिससे भविष्य की पीढ़ी भी इन प्रतियोगिता के लिए प्रेरित हुई। देश की नारीवादी महिलाएं इन प्रतियोगिताओं को महिलाओं का अपमान बताती हैं। आर्टिस्ट और एक्टिविस्ट निक्की लुना उन्हें 'डिस्प्ले ऑफ फ्लेश' बताती हैं जो अधिकांश महिलाओं के लिए 'सुंदरता के कड़े मापदंड' तय करते हैं।

विज्ञापन
know all detail about miss universe catriona grey
मिस यूनिवर्स का खिताब जीता - फोटो : file photo

24 साल की ग्रे का जन्म कैर्न्स में हुआ हैं। उनके पिता ऑस्ट्रेलियन हैं और मां फिलीपींस की,वो ऑस्ट्रेलिया में पली-बढ़ी लेकिन मॉडलिंग और एक्ट्रेस बनने के लिए मनीला चली गईं थीं,उन्होंने पहले मिस फिलीपींस का ताज जीता जिसकी सफलता के बाद उन्हें मिस यूनिवर्स का खिताब जीता,जिसने फिलीपींस के लोगों को ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया को उत्साहित किया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed