{"_id":"590dbcb34f1c1bf1704416b0","slug":"know-how-your-clothes-are-harming-you","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ये कपड़े आपकी सेहत को पहुंचा सकते हैं नुकसान","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
ये कपड़े आपकी सेहत को पहुंचा सकते हैं नुकसान
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं
Updated Sun, 07 May 2017 06:23 AM IST
विज्ञापन
कपड़े भी पहुंचा सकते हैं नुकसान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कहा जाता है कि अगर किसी इंसान के बारे में पता करना हो तो उसके पहनावे पर एक नजर डाल लेनी चाहिए। आपका पहनावा आपके व्यक्तिव के बारे में बहुत कुछ बयां करता है।
टाइट डेनिम
हम अक्सर अपना डेनिम मोह नहीं छोड़ पाते है। हमारे पास पड़ी डेनिम की कई जीन्स ऐसी होती है जिनमें खुद को एक दिन फिट देखने की हमारी तमन्ना हमें उन्हें फेंकने नहीं देती। हम खुद को परेशान करके उसी पुरानी जींस में खुद को फिट करने की कोशिश करते रहते है ताकि इस जीन्स में हम पतले लग सके। जींस के तंग कपड़े आपके पैरों को सुन्न कर देते हैं।
साथ ही आपकी कमर के आस-पास जकड़न जैसी स्थिति पैदा कर देता है। इतना ही नहीं, कई बार तो ऐसी स्थितियों में व्यक्ति कम्पार्टमेंट सिंड्रोम जैसी स्थिति को बढ़ावा दे देता है। इसमें शरीर के कई हिस्सों में सूजन आ जाती है।
साथ ही आपकी कमर के आस-पास जकड़न जैसी स्थिति पैदा कर देता है। इतना ही नहीं, कई बार तो ऐसी स्थितियों में व्यक्ति कम्पार्टमेंट सिंड्रोम जैसी स्थिति को बढ़ावा दे देता है। इसमें शरीर के कई हिस्सों में सूजन आ जाती है।
टाइट स्कर्ट
टाइट स्कर्ट का फैशन काफी प्रचलन में है। हालांकि ये दिखने में काफी खूबसूरत भी लगती है। लेकिन अपनी खूबसूरती के साथ-साथ असुविधा का कारण भी बनती है। ऐसी तंग स्कर्ट जो कमर पर बांधी जाती है,सांस लेने में समस्या पैदा कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय ब्रांड
ग्रीनपीस की एक रिपोर्ट की मानें तो कई प्रमुख अंतरराष्ट्रीय ब्रांडों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले कपड़े और उनके रंग ऐसे होते है जो हमारे हार्मोन में ऐसी गड़बड़ी पैदा कर सकते हैं। जिससे लोगों को कैंसर जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं।
विज्ञापन
ऊँची एड़ी के जूते
ऊंची एड़ी के जूते आपका ध्यान जरूर खींच सकते हैं। इनमें आप पतली और लम्बी भी दिख सकती हैं। लेकिन ये हमारे स्वास्थ्य के लिए उतने ही हानिकारक है। ये आपकी पीठ, रीढ़ और घुटने पर कुप्रभाव डालती हैं।