{"_id":"64019e34b118c17cc40d6389","slug":"know-kangana-ranaut-desi-glam-look-with-these-simple-tips-2023-03-03","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Fashion : कंगना रनौत के देसी लुक्स हैं बेहद ग्लैमरस, टिप्स लेकर आप भी लग सकती हैं स्टाइलिश","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Fashion : कंगना रनौत के देसी लुक्स हैं बेहद ग्लैमरस, टिप्स लेकर आप भी लग सकती हैं स्टाइलिश
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Fri, 03 Mar 2023 12:47 PM IST
सार
कंगना अपने देसी लुक्स में काफी ग्लैमरस दिखती हैं। अगर आप भी उनके बेस्ट देसी लुक देखना चाहती हैं तो ये खबर आपके लिए है।
विज्ञापन
1 of 7
कंगना रनौत के देसी लुक्स
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
Fashion : बॉलीवुड की धाकड़ अभिनेत्री कंगना रनौत किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उन्होंने अपने अकेले के दम पर फिल्म जगत में अपनी अलग पहचान बनाई है। हर मुद्दे पर मजबूती से अपना पक्ष रखना उन्हें बाकियों से अलग बनाता है। कंगना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उनका हर लुक लोगों को बेहद पसंद आता है। लड़कियां उनसे टिप्स लेकर ग्लैमरस दिखती हैं।
अगर बात करें उनके एथनिक लुक्स की तो कंगना अक्सर कार्यक्रमों में साड़ी या सूट पहन कर जाती हैं। वो कार्यक्रमों में इंडियन वियर को प्रमोट करती हैं और लोगों को भी यही सलाह देती है। वैसे तो कंगना का हर लुक बेस्ट ही होता है, पर उनके देसी लुक्स का हर कोई दीवाना है। कंगना अपने देसी लुक्स में काफी ग्लैमरस दिखती हैं। अगर आप भी उनके बेस्ट देसी लुक देखना चाहती हैं तो ये खबर आपके लिए है। आइए देर ना करते हुए आपको कंगना के बेस्ट देसी लुक्स दिखाते हैं।
2 of 7
पेस्टल साड़ी में कंगना का खूबसूरत अंदाज
- फोटो : instagram
पेस्टल साड़ी में कंगना का खूबसूरत अंदाज
कंगना का ये लुक बेहद ही कमाल का है। फुल स्लीव बैकलेस ब्लाउज के साथ कंगना ने एक नेट की साड़ी पहनी है। लुक को पूरा करने के लिए एक्ट्रेस ने बालों में बन बनाया है और कानों में ईयररिंग्स पहने हैं।
3 of 7
व्हाइट साड़ी में कंगना ने दिखाया ग्लैमर
- फोटो : instagram
व्हाइट साड़ी में कंगना ने दिखाया ग्लैमर
व्हाइट रंग हर किसी के ऊपर अच्छा नहीं लगता। पर, जब कंगना ने व्हाइट कलर की साड़ी पहनी तो इसे लोगों ने बेहद पसंद किया। इस लुक को कंप्लीट करने के लिए उन्होंने बैकलेस ब्लाउज पहना था। बालों में गजरा उनके लुक को और खूबसूरत बना रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
लाइट ग्रीन सूट में कंगना
- फोटो : instagram
लाइट ग्रीन सूट में कंगना
पैरों में मोजरी के साथ कंगना ने ग्रीन कलर का एक सूट कैरी किया था। इस सूट के साथ पिंक कलर का दुपट्टा बेहद प्यारा लग रहा था। मिनिमल मेकअप के साथ कंगना का लुक बेहद खूबसूरत दिख रहा था।
विज्ञापन
5 of 7
ऑफ शोल्डर ब्लाउज में कंगना का सिजलिंग लुक
- फोटो : instagram
ऑफ शोल्डर ब्लाउज में कंगना का सिजलिंग लुक
कलरफुल प्रिंटेड साड़ी के साथ कंगना ने ऑफ शोल्डर ब्लाउज कैरी किया था। इस लुक में कंगना बेहद हॉट लग रहीं थी। लुक को कंप्लीट करने के लिए उन्होंने गले में नेकपीस पहना था।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।