कृष्णा श्रॉफ अभिनेत्री न होने के बावजूद भी फैशन के मामले में बहुत आगे हैं। वे पिछले दिनों एक से बढ़कर एक तस्वीरें साझा कर रही हैं जिनमें वे पूल में तो कभी पूल किनारे पोज देते हुए नजर आ रही हैं। कृष्णा ने पूल किनारे पोज देते हुए रील भी साझा की है। रील वाले लुक में कृष्णा ने वनपीस पहना हुआ है, वहीं इससे पहले जो तस्वीर उन्होंने पूल में साझा की थी, उसमें वे बिकिनी में दिखाई दे रही हैं। अपने भाई की तरह ही वे फिटनेस को लेकर भी बहुत मेहनती हैं। उनके इंस्टाग्राम पर ही वे कई फिटनेस वीडियो साझा कर चुकी हैं जिनकी उनके प्रशंसकों ने भी खूब सराहना की है, लड़कियां उनका अनुसरण भी करती हैं। पिछले दिनों वे दिशा पाटनी की जन्मदिन की पार्टी में भी टाइगर और दिशा संग दिखाई दी थीं। अगली स्लाइड्स से देखिए कृष्णा श्रॉफ के यह जबरदस्त पूल लुक।
जैकी श्रॉफ की बेटी कृष्णा बोल्ड लुक्स में आ रही हैं नजर, पूल किनारे कर रही हैं एंजॉय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बालों के साथ किया है पोज
कृष्णा ने पूल किनारे जो पोज दिया हुआ है, उसमें वे पूल के बाहर बैठकर एक से बढ़कर एक पोज दे रही हैं। उन्होंने डिप नेकलाइन वाला डार्क कलर का प्रिंटेड वनपीस पहना है और बालों के साथ खेल रही हैं। ड्रेस में थाई से कट भी दिया हुआ है।
पूल के भीतर कर रहीं पोज
कृष्णा ने पूल के भीतर कुछ दिनों पहले ये तस्वीर साझा की थी जिसमें वे नीले रंग की बिकिनी में नजर आ रही हैं। एक हाथ से उन्होंने अपने बालों को छू रखा है। बालों को एकतरफ कंधे पर किया हुआ है और उनके कर्ल्स एकदम परफेक्ट दिखाई दे रहे हैं।
हाथों पर टैटू है
कृष्णा ने हाथों पर टैटू बनवाया है। पिछली तस्वीर में भी जब वे बालों को पकड़कर पोज कर रही हैं तो उनका टैटू दिखाई दे रहा है। अक्सर तस्वीरों में वो टैटू को हाईलाइट करती हैं। इससे उनका टैटू प्रेम साफ दिखाई देता है। उनकी कमर और थाई पर भी टैटू बने हैं।
फिटनेस और बोल्ड लुक के हैं चर्चे
कृष्णा की इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर वे फिटनेस से जुड़ी तस्वीरें और वीडियोज ज्यादा से ज्यादा साझा करती हैं। गर्मियों में उन्होंने बिकिनी में कई सारे तस्वीरें पोस्ट की है। उनके फैंस उनकी लुक्स और फिटनेस के दीवाने हैं। अक्सर दिशा पाटनी भी उनकी तस्वीरों पर कमेंट करती हैं।