{"_id":"660510da8b2b35ba3101ad6a","slug":"kriti-kharbanda-pulkit-samrat-wedding-photos-chooda-ceremony-photos-of-kriti-2024-03-28","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"kriti-Pulkit Wedding: बेहद स्पेशल था कृति की चूड़ा सेरेमनी का लुक, मां और नानी से है इसका खास कनेक्शन","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
kriti-Pulkit Wedding: बेहद स्पेशल था कृति की चूड़ा सेरेमनी का लुक, मां और नानी से है इसका खास कनेक्शन
बीते 15 मार्च को ही बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री कृति खरबंदा और अभिनेता पुलकित सम्राट ने मानेसर स्थित ग्रैंड आईटीसी भारत रिजॉर्ट ने सात फेरे लिए। उनकी इस शादी में सिर्फ करीबी दोस्त और परिवारवाले मौजूद रहे। दोनों ने शादी के बाद अपनी तस्वीरें लोगों के साथ साझा कीं। दोनों के वेडिंग लुक पर लोगों ने जमकर प्यार बरसाया।
कृति ने शादी में पिंक कलर का खूबसूरत सा लहंगा पहना था, जिसे मशहूर फैशन डिजाइनर अनमिका खन्ना ने तैयार किया था। शादी के साथ-साथ उन्होंने सभी रस्मों की तस्वीरों को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया है।
आज एक्ट्रेस ने अपनी चूड़ा सेरेमनी की कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं। एक्ट्रेस का चूड़ा सेरेमनी लुक बेहद खास है। उन्होंने फोटोज के साथ प्यारा सा कैप्शन लिखा है। इस कैप्शन में अपने चूड़ा सेरेमनी के लुक के बारे में बताया है, जो काफी इमोशनल है। बाकी लुक्स की तरह एक्ट्रेस का ये लुक भी बेहद खास और खूबसूरत था।
2 of 6
बेहद खास था कृति की चूड़ा सेरेमनी का लुक
- फोटो : instagram
कैसा था एक्ट्रेस का लुक
अपनी चूड़ा सेरेमनी के लिए एक्ट्रेस ने नियॉन कलर की बेहद ही सिंपल लेकिन बेहद ही खूबसूरत सी साड़ी को चुना था। इसके साथ उन्होंने मैचिंग ड्रॉप-ऑफ शोल्डर ब्लाउज पेयर किया था। इस साड़ी के साथ उन्होंने जो ज्लेवरी और दुपट्टा कैरी किया था, वो बेहद खास था, जिसका कनेक्शन उनकी मां और नानी से था।
3 of 6
बेहद खास था कृति की चूड़ा सेरेमनी का लुक
- फोटो : instagram
मां की शादी का था दुपट्टा
एक्ट्रेस ने अपनी चूड़ा सेरेमनी में नियॉन साड़ी के साथ खूबसूरत सा गुलाबी दुपट्टा कैरी क्या था। ये दुपट्टा उनकी मां की शादी का था, जिस वजह से इसके साथ उनकी काफी यादें जुड़ीं थीं। उनके इस खूबसूरत दुपट्टे पर गोल्डन वर्क था, जो इसकी खूबसूरत में चार चांद लगा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
बेहद खास था कृति की चूड़ा सेरेमनी का लुक
- फोटो : instagram
नानी का था हार
इसके अलावा उन्होंने अपनी चूड़ा सेरेमनी के लिए जो हार पहना था, वो उनकी नानी मां का था। ये गोल्ड का हार उनकी खूबसूरती को कई गुना बढ़ा रहा था।
विज्ञापन
5 of 6
बेहद खास था कृति की चूड़ा सेरेमनी का लुक
- फोटो : instagram
खास थे कलीरे
कृति के कलीरे बेहद खास थे। गोल्ड के इन कलीरों पर लिखा था- यू विल मैरी मी। ये कलीरे देखने में भले ही ज्यादा हैवी नहीं थे, लेकिन इनका लुक बेहद प्यारा था।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।