फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Heeramandi Event: सोनाक्षी सिन्हा से लेकर ऋचा चड्ढा तक, इवेंट में दिखा इन हसीनाओं का खूबसूरत अंदाज

Thu, 28 Mar 2024 11:08 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Thu, 28 Mar 2024 11:08 AM IST
सार

संजय लीला भंसाली की मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज हीरामंडी के एक इवेंट में सोनाक्षी सिन्हा से लेकर ऋचा चड्ढा तक का खूबसूरत अंदाज देखने को मिला। 

विज्ञापन
look of sonakshi sinha to richa chadha at sanjay leela bhansali web series heeramandi event
इवेंट में दिखा इन हसीनाओं का खूबसूरत अंदाज - फोटो : instagram

संजय लीला भंसाली के मोस्ट अवेटेड प्रोजेक्ट हीरामंडी का इंतजार फैंस को लंबे समय से है। कुछ-कुछ दिनों के अंतराल पर इस सीरीज के बारे में फैंस को हिंट दी जा रही है। जब से इस वेब सीरीज का पहला लुक और टीजर सामने आया है, तब से फैंस की उत्सुकता कई गुना बढ़ गई है। कुछ दिन पहले इसके पहले गाने ने लोगों को अपना दीवाना बना दिया।

मनीषा कोइराला और सोनाक्षी सिन्हा के साथ 'हीरामंडी' में ऋचा चड्ढा, अदिति राव हैदरी, शरमीन सहगल और संजीदा शेख भी नजर आने वाले हैं। इन सभी के लुक सामने आने के बाद अब हर कोई सीरीज के आने का बेसब्री के इंतजार कर रहा है।

हाल ही में एक इवेंट में सीरीज की स्टार कास्ट को देखा गया। इस दौरान सभी का लुक इतना खूबसूरत था, कि लोग उन्हें देखते रह गए। सोनाक्षी से लेकर मनीषा तक इस इवेंट में बला की खूबसूरत दिख रहीं थीं। 

look of sonakshi sinha to richa chadha at sanjay leela bhansali web series heeramandi event
इवेंट में दिखा इन हसीनाओं का खूबसूरत अंदाज - फोटो : instagram

सोनाक्षी सिन्हा

हमेशा बॉस लेडी अवतार में नजर आने वालीं सोनाक्षी सिन्हा ने इवेंट में भी अपना जलवा दिखाया। इस इवेंट में एक्ट्रेस ने ऑरेंज रंग के प्लाजो के साथ एक डिजाइनर कोट कैरी किया है। इस लुक के साथ उन्होंने ऑरेंज रंग के ही ईयररिंग कैरी किए थे। 

look of sonakshi sinha to richa chadha at sanjay leela bhansali web series heeramandi event
इवेंट में दिखा इन हसीनाओं का खूबसूरत अंदाज - फोटो : instagram

मनीषा कोइराला

पेस्टल रंग के इस सूट में मनीषा कोइराला बेहद प्यारी दिख रहीं थीं। अपने लुक को खूबसूरत बनाने के लिए मनीषा ने एक हाथ ब्रेसलेट और कानों में हल्के हैंगिंग ईयरिंग्स कैरी किए थे। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने गोल्डन हील्स से अपना लुक पूरा किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
look of sonakshi sinha to richa chadha at sanjay leela bhansali web series heeramandi event
इवेंट में दिखा इन हसीनाओं का खूबसूरत अंदाज - फोटो : instagram

ऋचा चड्ढा

ऋचा जल्द ही मां बनने वाली हैं। ऐसे में हर किसी की नजर उनपर टिकी थी। वो इस इवेंट में खूबसूरत सा सूट पहनकर पहुंची थीं। अपने इस लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने कानों में ईयररिंग्स और गले में नेकपीस कैरी किया था। खुले बाल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहे थे। 

विज्ञापन
look of sonakshi sinha to richa chadha at sanjay leela bhansali web series heeramandi event
इवेंट में दिखा इन हसीनाओं का खूबसूरत अंदाज - फोटो : instagram

संजीदा शेख

इवेंट में संजीदा ब्लू कलर के अनारकली सूट में पहुंची थीं। वो इतनी खूबसूरत लग रहीं थीं, कि उनपर से नजरें हटाना मुश्किल लग रहा था। कानों में मैचिंग ईयररिंग्स से उन्होंने अपने इस लुक को और खूबसूरत बनाया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed