कृति खरबंदा बेहद खूबसूरत एक्ट्रेस हैं। फिल्म हाउसफुल 4 में अभिनय करने से पहले उन्होंने कई सारी फिल्मों में काम किया था। लेकिन फिल्म 'शादी में जरूर आना' से उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में अच्छी खासी पहचान मिल गई। कृति सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर ही फैंस के लिए तस्वीरें साझा करती रहती हैं। कभी कुकिंग स्किल दिखाते तो कभी स्किन केयर की तस्वीर पोस्ट कर वो फैंस के साथ हमेशा ही कनेक्ट रहती हैं। अपने लुक और स्टाइल से सबको पसंद आने वाली कृति की देखिए खूबसूरत तस्वीरें आगे की स्लाइड में। जिसमें वो वेस्टर्न के साथ ही ट्रेडिशनल लुक में भी गजब ढाती दिख रही हैं।
कभी वेस्टर्न तो कभी ट्रेडिशनल हर लुक में कृति खरबंदा लगती हैं परफेक्ट, देखें तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कृति हर लुक में काफी खूबसूरत दिखती हैं। एथिनिक वियर में तैयार कृति ने हरे रंग का लहंगा पहन रखा है। जिसमें हैवी एंब्रायडरी की गई है। वहीं बात करें मेकअप की तो सबटल मेकअप और नथ के साथ खुले बालों में कृति ने लुक को पूरा किया है।
वहीं मरमेड लुक में तैयार कृति इस लुक में गजब की खूबसूरत दिख रही हैं। नमृता का डिजाइन किया ये ड्रेस पहने वो किसी जलपरी से कम नहीं लग रही हैं। वहीं इस तस्वीर के साथ कृति ने ये कैप्शन भी दिया है। बात करें मेकअप की तो न्यूड लिप्स और कोहल आईज के साथ नो एक्सेसरीज के साथ इस लुक को पूरा किया गया है।
कृति हर लुक के साथ एक्सपेरिमेंट करना जानती हैं। तभी तो डेस्टिनेश वेडिंग के लिए परफेक्ट इस आउटफिट में वो गजब लग रही हैं। लाइट पिंक कलर के इस खूबसूरत अटायर के साथ बालों में गजरा और मांगटीका लगाए कृति काफी खूबसूरत दिख रही हैं।
डेनिम ऑन डेनिम लुक में तैयार कृति कैजुअल लुक में काफी कूल दिखती हैं। बड़े हूप्स और मेसी पोनी टेल के साथ न्यूड लिप्स के साथ कृति का लुक परफेक्ट दिख रहा है।