कृति सेनन आज अपना 30वां जन्मदिन मना रही हैं। टाइगर श्रॉफ के साथ फिल्मी करियर की शुरूआत करने वाली कृति बेहद खूबसूरत हैं। साथ ही उनका ड्रेसिंग सेंस भी कमाल का है। तभी तो अवॉर्ड फंक्शन के लेकर कैजुअल आउटिंग और इंडियन वियर तक हर लुक में वो शानदार दिखती हैं। साथ ही वो इसे इफॉर्टलेसली कैरी करती हैं। जिसकी वजह से वो बॉलीवुड की फैशन डीवा बनती जा रही हैं। आगे की स्लाइड में देखें कृति के ऐसे वेस्टर्न से लेकर इंडियन लुक जिसमें वो बेहद खूबसूरत नजर आईं।
Kriti Sanon Birthday: वेस्टर्न से लेकर एथिनिक, हर लुक में बिंदास हैं कृति सेनन, देखें बेस्ट लुक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्लीटेड लांग ड्रेस और मैचिंग जैकेट साथ में सिल्वर नेकपीस। कृति का ये बोहेमिनियन लुक काफी जबरदस्त है। जिसे कृति ने व्हाइट मैचिंग की मोजरी के साथ पूरा किया है। वहीं बालों को दिया बीच वेवी कर्ल बेहद खूबसूरत लग रहा है।
कृति अपने ग्लैमरस लुक में अवॉर्ड फंक्शन में चार चांद लगा देती हैं। थाई हाई स्लिट गाउन में उनका ये लुक काफी सेक्सी है। वहीं उनकी किलर स्माइल फैंस को दीवाना बनाने के लिए काफी होती है।
Strut like a star! 🌟 💫 #PanipatPromotions #PromotionsKePathPe
A post shared by Kriti (@kritisanon) on
कृति हर लुक में कहर ढाती हैं। फिर वो साधारण सी सिल्क की साड़ी ही क्यों न हो। इस पिंक कलर की सिल्क की साड़ी के साथ ट्यूब बैक नॉट ब्लाउज और साथ में हैवी डैंगलर उनके लुक को कांप्लिमेंट देने के लिए काफी हैं।
A post shared by Kriti (@kritisanon) on
कृति सेनन भी बाकी एक्ट्रेसेज की तरह की लहंगा कैरी करने में माहिर हैं। लेकिन उनके ए लाइन लहंगे उनके परफेक्ट फिगर को फ्लांट करते हैं। वहीं अपने लहंगे के साथ एक्सपेरिमेंट करता उनका लुक हर बार फैंस को इंप्रेस करता है। जिसकी वजह से कृति जल्दी ही लोगों की चहेती बन गई हैं।
A post shared by Kriti (@kritisanon) on