फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मनीष मल्होत्रा के ब्राइडल लहंगे में कृति सेनन ने बिखेरा जलवा, शादी के लिए परफेक्ट है ये ड्रेस

Wed, 25 Aug 2021 04:21 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 25 Aug 2021 04:21 PM IST
विज्ञापन
kriti sanon carried manish malhotra bridal lehenga photos goes viral
कृति सेनन का ब्राइडल लुक हुआ वायरल - फोटो : instagram/kriti sanon

हर लड़की के अपनी शादी को लेकर कई सपने होते है। उसकी इच्छा होती है कि वे अपनी शादी में एक शानदार और हर किसी का दिल जीतने वाला ब्राइडल लहंगा पहने, जिसे देखकर देखने वाले देखते ही रह जाएं। अगर आप भी ऐसा ही सोच रही हैं या आपकी शादी की तारीख पास आने वाली हैं और आपने अब तक अपनी ब्राइडल ड्रेस के बारे मे कुछ नहीं सोचा है, तो फिर हम आपको एक खास ब्राइडल लहंगे के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे पहनकर हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन ने फोटोशूट करवाया। कृति अपनी दमदार अदाकारी के अलावा अपने फैशन सेंस के लिए भी काफी जानी जाती हैं और उनके लुक को लगभग हर लड़की कॉपी करना चाहती हैं। इस ब्राइडल लहंगे को हर लड़की अपनी शादी में जरूर पहनना चाहेगी। तो चलिए जानते हैं कृति द्वारा पहने गए ब्राइडल लहंगे के बारे में, जिसे मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया है।

kriti sanon carried manish malhotra bridal lehenga photos goes viral
कृति सेनन का ब्राइडल लुक हुआ वायरल - फोटो : instagram/kriti sanon

दरअसल, 23 से 29 अगस्त के बीच इंडिया कॉउचर वीक 2021 की शुरूआत हो चुकी है और इसी में बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन ने मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा का डिजाइनर लहंगा पहना, जिसमें कृति दुल्हन के अवतार में नजर आईं और उन्होंने हर किसी का दिल जीत लिया। 

kriti sanon carried manish malhotra bridal lehenga photos goes viral
कृति सेनन का ब्राइडल लुक हुआ वायरल - फोटो : instagram/kriti sanon

कैसी है ड्रेस?

  • बात इस ब्राइडल लहंगे की करें, तो इसमें मोटिफ, स्टोन और मिरर वर्क की हैवी कढ़ाई की गई है। वहीं, इस हैवी एंब्रोडरी वाले लहंगे के साथ उन्होंने डीप कट चोली कैरी की है। जबकि ब्लाउज पर भी लहंगे से मिलती हुई कढ़ाई की गई है। वहीं, बात इसके दुपट्टे की करें, तो इसमें गोटा पट्टी का काम किया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
kriti sanon carried manish malhotra bridal lehenga photos goes viral
कृति सेनन का ब्राइडल लुक हुआ वायरल - फोटो : instagram/kriti sanon

कैरी की है हैवी ज्वेलरी

  • इसके साथ कृति ने हैवी ज्वेलरी कैरी की है। इसके अलावा मांग टिका, ट्रेडिशनल नेकपीस और कलीरे भी उन्होंने पहने हैं, जो उनके लुक को काफी प्यारा बना रहे हैं।
विज्ञापन
kriti sanon carried manish malhotra bridal lehenga photos goes viral
कृति सेनन का ब्राइडल लुक हुआ वायरल - फोटो : instagram/kriti sanon

ऐसा किया है मेकअप

  • बात मेकअप की भी कर लेते हैं, जो कृति को बला की खूबसूरत बना रहा है। उन्होंने कोहल आईज, रेड लिपस्टिक, स्मोकी आईज, शिमरी आईशैडो और माथे पर कुमकुम लगाया है। वहीं, बालों को कृति ने मिडिल हेयर पार्टेड लुक का स्टाइल दिया। इस ब्राइडल लहंगे में एक्ट्रेस ने कई पोज दिए, जो काफी प्यारे हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed