फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कृति सेनन ने जब पहन लिए थे ऐसे कपड़े, फैंस को समझ नहीं आया तारीफ करें या बुराई

Mon, 10 May 2021 04:22 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Mon, 10 May 2021 04:22 PM IST
विज्ञापन
kriti sanon failed to impress fans in these outfits become a fashion blunder
kriti sanon - फोटो : instagram

कृति सेनन बॉलीवुड की क्यूट एक्ट्रेस में से हैं। जिनका स्टाइल अक्सर बोल्ड और क्यूटनेस के कांबो में दिखता है। वहीं उनकी प्यारी सी स्माइल पर तो बहुत सारे फैंस फिदा रहते है। वैसे तो कृति कैजुअल आउटिंग के लिए भी काफी स्टाइलिश कपड़ों में नजर आती हैं। जिसके साथ वो कंफर्टेबल भी रहें। लेकिन कई मौके ऐसे भी देखने को मिले। जब कृति के फैशन च्वॉइस पर लोगों ने सवाल खड़े किए। 

kriti sanon failed to impress fans in these outfits become a fashion blunder
kriti sanon - फोटो : instagram

इवेंट और अवॉर्ड शो के अलावा एक्ट्रेसेज का फैशन सेंस अक्सर फिल्म की रिलीज के दौरान भी नजर आता है। जब वो एक के बाद एक लुक में मीडिया के सामने आती हैं। लेकिन कृति के लुक ने फैंस को निराश किया जब वो फिल्म लुका-छिपी के प्रमोशन के लिए रेडी हुईं। 

kriti sanon failed to impress fans in these outfits become a fashion blunder
kriti sanon

इस फिल्म के प्रमोशन के लिए रेडी कृति का एक के बाद एक कई लुक फैंस ने सिरे से नकार दिया। प्रमोशन इवेंट के दौरान कृति पीले कलर की थाई हाई स्लिट ड्रेस में नजर आई थीं। कृति की यह ड्रेस लोगों को बिल्कुल समझ नहीं आई। दरअसल उनकी ड्रेस में स्लिट, रफल और जैकेट मेल नहीं खा रहे हैं। अपने लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने हूप इयरिंग्स और गोल्डन गोगल्स लगा रखे हैं। इसके अलावा उन्होंने पिंक लिपस्टिक के साथ बालों को वेवी कर्ल कर खुला किया हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
kriti sanon failed to impress fans in these outfits become a fashion blunder
kriti sanon

इससे पहले कृति कनिका गोयल की डिजाइन की हुई शोर्ट मल्टीकलर ड्रेस में नजर आईं थीं। इस लुक के लिए उन्हें सुक्रति ग्रोवर ने स्टाइल किया था। अपने लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने लाइट मेकअप के साथ रेड लिप्सटिक लगा रखी थी। इसके साथ ही उन्होंने मैसी बालों में पोनीटेल बना रखी थी। कृति का यह लुक भी लोगों को पसंद नहीं आया। लोगों को उनकी ड्रेस में लगी बेल्ट बिल्कुल समझ नहीं आई।

विज्ञापन
kriti sanon failed to impress fans in these outfits become a fashion blunder
kriti sanon

कृति का ये लुक भी लोगों की समझ में नहीं आया था। इसमे कृति जारा ब्रांड की येलो और ब्लैक कलर की प्रिंटेड ड्रेस पहन रखी है। इस ड्रेस के साथ शीर जैकेट ने उनके लुक को और खराब बना दिया। कृति ने अपनी इस ड्रेस के साथ स्ट्रेपी हील्स और बहुत प्यारा हेयरस्टाइल किया हुआ है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed