त्योहारों का सीजन शुरू हो गया है। त्योहारों को खास बनाने के लिए महिलाएं खूबसूरत और लेटेस्ट फैशन के कपड़ों से लेकर अपने मेकअप, हेयर स्टाइल आदि सभी कुछ की तैयारियों में जुटी हुई है। साड़ी पहननी है या सूट, पारंपरिक कपड़ों में माॅडर्न कैसे दिखना है, ये सब सोचना शुरू कर दिया होगा। लेकिन अभी भी अगर कंफ्यूजन हैं और समझ नहीं आ रहा कि बेस्ट दिखने के लिए अपने लुक के साथ क्या खास करना है, तो बॉलीवुड अभिनेत्रियों के लुक और ऑउटफिट से टिप्स ले सकती हैं। फेस्टिव लुक को लेकर कृति सेनन आपको बेहतरीन आइडिया दे सकती हैं। दरअसल कृति सेनन ने अपनी दो लुक की तस्वीरें शेयर की हैं। कृति के दोनों लुक दिवाली के लिए बेस्ट विकल्प हैं। कृति सेनन ने लाल रंग का शरारा पहना है। शरारा इन दिनों ट्रेंड में हैं। तो अगर इन त्योहारों के सीजन में आप भी एथनिक वियर में ट्रेंडी लुक चाहते हैं तो कृति सेनन के इन दो लुक से टिप्स ले सकते हैं। अगली स्लाइड्स में देखिए कृति सेनन का लेटेस्ट शरारा सूट में मॉडर्न लुक।
Diwali 2021: कृति सेनन की ये दो ड्रेस दिवाली के लिए हैं बेस्ट, पारंपरिक लुक को दे रहीं मॉडर्न टच
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिवानी अवस्थी
Updated Thu, 04 Nov 2021 12:44 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन