लॉकडाउन में सभी घरों में समय बिता रहे हैं। ऐसे में बॉलीवुड के सितारे भी घर पर ही हैं। हमेशा स्पा और सैलून ट्रीटमेंट लेने वाले ये सितारे घर पर अपने केयरिंग सेशन को मिस कर रहे हैं। लेकिन खूबसूरती में कोई कमी न आए इस बात का ध्यान रखते भी ये सितारे दिख रहे हैं। सबसे पहले अपने सैलून सेशन को याद कर पत्नी से बाल कटवाते विराट कोहली नजर आए थे। लेकिन इसके बाद बहुत सारे सितारों ने घर पर ही बाल काटा। अब इस फेहरिस्त में एक और नाम जुड़ गया है कृति सेनन का।
बहन के हाथों बाल कटवाने में डर रहीं थी कृति सेनन लेकिन नतीजे देख खुद ही चौंक गईं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कृति सेनन वैसे तो सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव रहती हैं। इसीलिए उन्होंने अपने सैलून सेशन का वीडियो भी पोस्ट किया है। जिसमें उनके बाल कृति की बहन नुपुर सेनन काटते दिख रही हैं। लेकिन कृति बाल कटवाते हुए काफी डरी हुईं नजर आ रही हैं और इसका कारण है बहन का एक्सप्रेशन, जिसमें वो बाल काटते हुए काफी खुश नजर आ रही हैं।
A post shared by Kriti (@kritisanon) on
सिबलिंग गोल्स को फॉलो करते हुए नुपर ने जहां लाल रंग की चेक शर्ट पहन रखी है। वहीं नुपुर नीले रंग के शॉर्ट्स के साथ लाइट ब्लू रंग की स्ट्राइप वाली शर्ट पहने दिख रही हैं।
लेकिन बालों को छोटा करवाने के बाद कृति काफी खूबसूरत दिख रही हैं। प्रिंटेड टॉप के साथ शॉर्ट हेयर में उनका लुक काफी अट्रैक्टिव है। वहीं इन गर्मियों के लिए घर पर ही इस लुक को काफी आसानी से पाया जा सकता है। साथ ही समर के लिए काफी कूल लुक भी है। तो अगर आप भी अपने पुराने लुक से बोर हो गए हैं और इस लॉकडाउन में कुछ नया करना चाहते हैं तो कृति सेनन के इस लुक को कॉपी कर सकते हैं।