अनन्या पांडे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपने फैंस के लिए अक्सर ही तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। अपनी बेस्ट फ्रेंड सुहाना खान को जन्मदिन की बधाई देने के लिए इंस्टाग्राम पर पोस्ट की तस्वीर में वो ग्लैमरस अंदाज में नजर आ रही हैं। जिसमें अनन्या के साथ सुहाना खान भी खड़ी हैं।
एक बार फिर अनन्या पांडे की बिना पैंट तस्वीर हो रही वायरल, सुहाना खान संग समंदर किनारे पोज देते आईं नजर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बता दें कि सुहाना खान का जन्मदिन 22 मई को होता है और आज वो पूरे 20 साल की हो गईं। सुहाना के जन्मदिन पर उन्हें बधाई देने के लिए अनन्या ने ये तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है। जिसमें वो हरे रंग का ओवरसाइज शर्ट पहने नजर आ रही हैं। सबसे खास बात कि इस शर्ट के साथ अनन्या ने पैंट कैरी नही किया है। जिसमें उनका लुक काफी बोल्ड दिख रहा है। वहीं मिनिमम मेकअप और ब्लू शेड्स लगाए अनन्या काफी क्यूट दिख रही हैं।
View this post on Instagram
A post shared by Ananya 💛💫 (@ananyapanday) on
वहीं बर्थडे गर्ल सुहाना ने काले रंग का वन शोल्डर ड्रैस पहन रखा है। जिसमें वो हमेशा की तरह अट्रैक्टिव नजर आ रही हैं। बता दें कि कुछ दिनों पहले ही शाहरुख खान की बेटी सुहाना ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें शेयर की थी। जिसमें प्रिंटेड फ्रंट नॉट ट्यूब टॉप में वो पोज देती दिख रहीं थीं।
अनन्या पांडे और सुहाना खान की ये तस्वीर अलीबाग वेकेशन की है। जहां पर सुहाना खान अपने भाई आर्यन के साथ छुट्टियां मनाने गईं थीं। अनन्या ने इस तस्वीर को शेयर कर लिखा है कि उन्हें दो चीजों की याद आ रही है। बाहर जाने की और दूसरी सुहाना की। बता दें कि शाहरुख खान की बेटी सुहाना, संजय कपूर की बेटी शनाया और अनन्या तीनों बेस्ट फ्रेंड हैं। अक्सर ही साथ में आउटिंग करते नजर आती हैं।