फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किया पुराना वीडियो, बैकलेस गाउन में गाना गाते आईं नजर

Fri, 22 May 2020 11:50 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Fri, 22 May 2020 11:50 AM IST
विज्ञापन
priyanka chopra shares throwback pics in backless gown sing in a film scene
- फोटो : insatgram

प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड से निकलकर हॉलीवुड में पहुंच गई हैं। इसके साथ उनके फिल्मों के चुनाव और फैशन स्टाइल में भी काफी बदलाव आ गया है। लेकिन प्रियंका के शेयर किए इस पुराने वीडियो को देख आप समझ जाएंगे कि प्रियंका चोपड़ा हमेशा से ही खूबसूरत और काफी ज्यादा स्टाइलिश हैं। तभी तो इस वीडियों में बैकलेस गाउन में कमाल की खूबसूरत दिख रही हैं।



 
priyanka chopra shares throwback pics in backless gown sing in a film scene
priyanka chopra - फोटो : instagram

दरअसल, प्रियंका चोपड़ा ने साल 2005 में रिलीज हुई फिल्म कर्म का एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वो गाना गाते नजर आ रही हैं। जिसमें उन्होंने मरून रंग का बैकलेस शिमरी गाउन पहना है। नूडल स्ट्राइप के इस खूबसूरत गाउन के साथ प्रियंका ने बालों को साइड में कंधे पर रखा है और कानों में ईयररिंग्स पहन रखी है। वहीं बात करें मेकअप की तो वो न्यूड लिपस्टिक में काफी खूबसूरत दिख रही हैं। 



 
priyanka chopra shares throwback pics in backless gown sing in a film scene
priyanka chopra - फोटो : instagram

तिनका-तिनका गाना गाते हुए इस वीडियो को साझा करते हुए प्रियंका ने कैप्शन में लिखा है कि 'जिसको नहीं पता, हिंदी फिल्म में गानों के लिए प्लेबैक सिंगर का इस्तेमाल किया जाता है। और मैं काफी भाग्यशाली हूं कि मेरी फिल्मों में बहुत सारे गायिकाओं ने आवाज दी है। लेकिन जब ये फिल्म रिलीज हुई तो बहुत से लोगों को लगा कि ये मेरी आवाज है लेकिन ये आवाज गायिका अलीशा चिनॉय की है। थैक्यू अलीशा!' 


View this post on Instagram

‘Tinka Tinka’ is a song from one of my earlier films Karam (Deed). It released 2005. For those who might not know, Hindi films use playback singers for most actors and I’ve had the fortune to have some amazing singers lend their voice to my films over the years. But when this song was released, most thought it was me...But in fact it was the voice of one of my favorite singers @alishachinaiofficial... she complimented my tone so well. Thank you Alisha!! .. so this Thursday.... #TBT @sanjayfgupta @thejohnabraham

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on


 
विज्ञापन
विज्ञापन
priyanka chopra shares throwback pics in backless gown sing in a film scene
priyanka chopra - फोटो : instagram

बता दें कि दो दिन पहले ही सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा की तस्वीर वायरल हो रही थी। जिसमें वो सलमान खान के भांजे के साथ हाथ पकड़कर घूम रहीं थी। जिसमें उन्होंने लाल रंग की डेनिम शार्ट ड्रेस पहनी हुई है। 



 
विज्ञापन
priyanka chopra shares throwback pics in backless gown sing in a film scene
priyanka chopra - फोटो : instagram
प्रियंका चोपड़ा हाथ में शॉपिंग बैग लिए लाल रंग के शर्ट ड्रेस पहने हुईं हैं। जिसमें कमर पर बेल्ट लगी हुई है। वहीं बात करें मेकअप की तो मैचिंग की लिपस्टिक और खुले बालों के साथ न्यूड शेड की स्ट्रैपी सैंडिल पहने हुए हैं। जिसमें उनका लुक काफी ज्यादा खूबसूरत नजर आ रहा है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed