लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिवानी अवस्थी
Updated Sun, 19 Sep 2021 08:49 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
दुल्हन बनी कृति सेनन
- फोटो : instagram/kritisanon
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
शादी को लेकर लड़कियां कितने सारे सपने देखती हैं। सबसे ज्यादा तो उन्हें अपने लुक की फिक्र होती है। जैसे सबसे सुंदर दुल्हन बनने की चाह, सबसे खूबसूरत लहंगा पहनने की इच्छा, बेस्ट ज्वेलरी, मेकअप और न जाने क्या क्या। अगर आप भी अपनी शादी को लेकर ये सारी बातें सोचती हैं और दीपिका, अनुष्का या किसी और एक्ट्रेस की तरह दिखने की चाह रखती हैं, तो सबसे जरूरी है थोड़ा होमवर्क। होमवर्क से मेरा मतलब है, आपको जानना चाहिए कि इन दिनों ट्रेंड में कैसे लहंगे हैं। उनपर कैसी ज्वेलरी और एक्सेसरीज कैरी करनी चाहिए। किस तरह के मेकअप का फैशन है। अगर आप ये सब जानना चाहते हैं तो इसमें आपकी मदद कर सकती हैं कृति सेनन। कृति सेनन दुल्हन बन गई हैं। उन्होंने ब्राइडल लुक में अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिन्हें देख आपका भी दुल्हन बनने का मन कर सकता है। तो चलिए देखते हैं कृति सेनन का ब्राइडल लुक।
एक्ट्रेस के ब्राइडल लुक को फैंस बेहद पसंद करते हैं। ऐसे में इन दिनों ब्राइडल फोटोशूट की होड़ लगी है। कई एक्ट्रेस दुल्हन के ऑउटफिट में फोटोशूट करवा चुकी हैं। इन्हीं में से एक हैं कृति सेनन। कृति सेनन का ये नया ब्राइडल लुक आपको जरूर पसंद आएगा। कृति सेनन ब्राइडल हेवी लहंगे में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।
कृति सेनन ने गोल्डन और ब्राउन रंग का भारी एम्ब्रायडरी वाला लहंगा कैरी किया है। कृति के इस लहंगे पर सबसे ज्यादा आकर्षक लग रहा है उनका जरी के काम वाला दुपट्टा। इसके साथ ही कृति के डीप वी नेकलाइन की चोली पेयर की है। जो उनके लुक को बेहद प्रभावशाली बना रहा है।
इसके अलावा कृति सेनन की ब्राइडल ज्वेलरी का भी जवाब नहीं। कृति ने अपने लुक को कम्प्लीट करने के लिए गोल्डन और ग्रीन चोकर कैरी किया है। मल्टी लेयर चेन की नथ पहनी है, जो उनके चेहरे पर जंच रही है और एक दुल्हन के लुक को कॉम्पलिमेंट कर रही है। उनके हाथों में कड़े और हथफूल हैं। इसके अलावा कृति ने फूलों के बने कड़े भी पहन रखे हैं।
कृति सेनन के इस ट्रेडिशनल ब्राइडल लुक की सबसे खास बात है उनका मेकअप। कृति ने बहुत अधिक ड्रैमेटिक मेकअप नहीं लिया है बल्कि हल्का सादगी वाला मेकअप अप्लाई किया है। हालांकि आंखों को ब्लैक शेड से हाईलाइट किया है। साथ ही उनकी हेयर स्टाइल भी ट्रेडिशनल लुक से थोड़ा अलग है। फ्रंट से बालों को टाई करते हुए पीछे की तरफ उन्होंने बालों को खुला छोड़ा हुआ है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।