फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रैंप पर उतरीं कृति सेनन का दिखा गॉर्जियस अवतार, लैक्मे फैशन वीक में बनीं शो स्टॉपर

Sun, 27 Mar 2022 02:59 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Sun, 27 Mar 2022 02:59 PM IST
विज्ञापन
kriti sanon wearing sheer black skirt with strapless top show stopper in lakme fashion week
kriti sanon - फोटो : instagram

कृति सेनन फैशन च्वॉइस के मामले में इन दिनों हर किसी की तारीफ बटोर रही हैं। लैक्मे फैशन वीक के मंच पर शो स्टॉपर बनीं कृति का लुक जमकर सुर्खियां बटोर रहा है। ऑल ब्लैक लुक में रैंप पर उतरीं कृति सेनन गॉर्जियस लुक में गजब ढा रही थीं। एक सप्ताह तक चल रहे लैक्मे फैशन वीक में सितारों और मशहूर फैशन डिजाइनर के कलेक्शन का जलवा देखने को मिल रहा है। जिसमे कृति का लुक सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। 

kriti sanon wearing sheer black skirt with strapless top show stopper in lakme fashion week
kriti sanon - फोटो : instagram

दरअसल, शो स्टॉपर बनीं कृति ने ऑल ब्लैक लुक चुना था। शिमरी ब्लैक कलर की बॉडी फिटिंग स्कर्ट के साथ शिमरी टॉप को मैच किया गया था। जिसकी स्ट्रैपलेस डिजाइन इसे बोल्ड लुक दे रही थी। वहीं शिमरी स्कर्ट शियर फैब्रिक से तैयार की गई थी। जो कि कृति की टोंड फिगर को फ्लांट करने के लिए काफी दिख रही थी। 

kriti sanon wearing sheer black skirt with strapless top show stopper in lakme fashion week
kriti sanon - फोटो : instagram

वही कृति ने इस ब्लैक शिमरी स्कर्ट और स्ट्रैपलेस टॉप को ब्लैक डैंगलर्स के साथ मैच किया है। जबकि बात करें मेकअप की तो इसे काफी बोल्ड रखा गया है। ब्लैक स्मोकी आईज के साथ ब्लश का हल्का सा टच दिया गया है। बीमिंग हाइलाइट और पिंक लिपस्टिक के साथ ही स्लीक वेट हेयर स्टाइल पूरे लुक में चार चांद लगा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
kriti sanon wearing sheer black skirt with strapless top show stopper in lakme fashion week
kriti sanon - फोटो : instagram

कृति का ये लुक काफी इंप्रेसिव दिख रहा है। वैसे ये पहला मौका नही है जब कृति अपने लुक्स से फैंस को इंप्रेस कर रही हैं। कैजुअल आउटिंग से लेकर फिल्म के प्रमोशन में कृति का स्टाइलिश अंदाज हर किसी को पसंद आता है।

विज्ञापन
kriti sanon wearing sheer black skirt with strapless top show stopper in lakme fashion week
kriti sanon - फोटो : instagram

बता दें कि इन दिनों लैक्मे फैशन वीक में कई सारे सितारे रैंप पर नजर आ रहे हैं। दिल्ली में चल रहे इस फैशन शो में तरुण ताहिलियानी के साथ ही मनीष मल्होत्रा और पुनीत बालन जैसे डिजाइनर के कलेक्शन में जान्हवी कपूर से लेकर शनाया कपूर तक रैंप पर जलवे दिखा चुकी हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed