{"_id":"67ca74377f9a7d44b80ef416","slug":"kumar-vishwas-daughter-agrata-sharmma-wedding-photos-engagement-to-reception-2025-03-07","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kumar Vishwas Daughter Wedding: सगाई से रिसेप्शन तक, हर लुक बेहद खूबसूरत दिखीं कुमार विश्वास की लाडली","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Kumar Vishwas Daughter Wedding: सगाई से रिसेप्शन तक, हर लुक बेहद खूबसूरत दिखीं कुमार विश्वास की लाडली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Fri, 07 Mar 2025 12:54 PM IST
सार
प्रसिद्ध कवि कुमार विश्वास की बड़ी बेटी, अग्रता शर्मा, हाल ही में उदयपुर के लीला पैलेस होटल में बिजनेसमैन पवित्र खंडेलवाल के साथ विवाह बंधन में बंधीं। शादी की हर रस्म में उनका अंदाज देखने लायक था।
विज्ञापन
1 of 6
सगाई से रिसेप्शन तक, हर लुक बेहद खूबसूरत दिखीं कुमार विश्वास की लाडली
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
Kumar Vishwas Daughter Wedding: प्रसिद्ध कवि कुमार विश्वास की बड़ी बेटी, अग्रता शर्मा, हाल ही में उदयपुर के लीला पैलेस होटल में बिजनेसमैन पवित्र खंडेलवाल के साथ विवाह बंधन में बंध गईं। अग्रता और पवित्र की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिनमें दोनों की क्यूट केमिस्ट्री और रोमांटिक पोज़ देखे जा सकते हैं।
शादी के दौरान अग्रता ने लाल रंग की लहंगा पहनकर अपनी सादगी और सुंदरता से सभी का मन मोह लिया। अपनी सगाई से लेकर रिसेप्शन तक में अग्रता कमाल की लग रही थीं। लोगों को उनका हर लुक बेहद पसंद आया। आइए आपको भी अग्रता का रोका, शादी और रिसेप्शन लुक दिखाते हैं।
2 of 6
रोका लुक लगा बेहद प्यारा
- फोटो : instagram
रोका लुक लगा बेहद प्यारा
सबसे पहले नजर डालते हैं अग्रता के सगाई लुक की तो 20 अप्रैल 2024 को अपने इंस्टा हैंडल से कुमार विश्वास ने अपनी बड़ी बेटी अग्रता के रोका समारोह से तस्वीरें शेयर कीं। इन तस्वीरों में अग्रता बेहद खूबसूरत लग रहीं थीं। उन्होंने इन तस्वीरों में लाल रंग की खूबसूरत सी साड़ी पहनी थी, जो उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रही थी।
3 of 6
लाल साड़ी में लगी एक दम परी सी
- फोटो : instagram
लाल साड़ी में लगी एक दम परी सी
अपनी इस लाल साड़ी के साथ उन्होंने ग्रीन रंग का कुंदन वाला हैवी नेकपीस कैरी किया था। माथे पर छोटी सी बिंदी से उनका पूरा लुक कमाल का लग रहा है। मिनिमल मेकअप की वजह से अग्रता का खूबसूरत लुक हर कोई देखता रह गया। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरों को लोगों ने काफी पसंद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
शादी का लहंगा था बेहद खूबसूरत
- फोटो : instagram
शादी का लहंगा था बेहद खूबसूरत
अब नजर डालते हैं अग्रता के वेडिंग लुक की तो अग्रता ने पेस्टल के ट्रेंड को छोड़ते हुए पारंपरिक लाल लहंगे को ही अपने स्पेशल डे के लिए सिलेक्ट किया। उनके इस लहंगे पर थ्रेड वर्क के साथ ही सीक्वेन सितारों से कढ़ाई की गई थी। हर दुल्हन की तरह अग्रता ने भी अपने ब्राइडल लुक के साथ दो दुपट्टे कैरी किए। उन्होंने बूटियों से सजे पतले बॉर्डर वाले लाइट वेट दुपट्टे को सिर पर ओढ़ा, तो साइड दुपट्टे पर सुनहरे गोटे से डिजाइन बना है।
विज्ञापन
5 of 6
Agrata Sharmma Wedding
- फोटो : instagram
ज्वेलरी और मेकअप था खास
दुपट्टे के अलावा अपने लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने कुंदन की ज्वेलरी और शीश पट्टी लगाकर एकदम ट्रेडिशनल ब्राइडल लुक अपनाया। उनका ये ब्राइडल लुक हर किसी के दिलों पर राज कर रहा है। मेहंदी वाले हाथों में चूड़ा पहने अग्रता ने अपने मेकअप को न्यूड रखा, जो डे वेडिंग के लिए परफेक्ट लगा।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।