डिजाइनर पायल सिंघल ने अपना खास किस्मत कलेक्शन उतारा। लैक्मे फैशन वीक और एफडीसीआई की ओर से हो रहे फिजिटल फैशन वीक में पायल का ये कलेक्शन काफी रंगों से भरा था। नए जमाने के लिए हिसाब से पायल का ये कलेक्शन काफी फन वाला था। जिसे एक्ट्रेस आथिया शेट्टी भी शो केस करते दिखीं।
Lakme Fashion Week 2021: आथिया शेट्टी ने किया पायल सिंघल के किस्मत कलेक्शन को पेश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शो की स्टॉपर बनीं आथिया ने पीले रंग का गार्डेन प्रिटेंड एंब्राडयरी वाला बॉम्बर जैकेट, बस्टियर और स्कर्ट पहना था। जो कि पायल के किस्मत कलेक्शन में से एक था। आथिया ने इस कलेक्शन को काफी ग्रेसफुली कैरी किया था और उनकी अदाएं हर तरीके से इस कलेक्शन के मकसद को पूरा करते दिख रही थीं। कपड़ों की डिजाइन के बारे में पायल सिंघल ने बातचीत में बताया कि पिछले साल हम ऐसे समय में थे कि हमारे वॉर्डरोब में कफ्तान और नाइट वियर सबसे ज्यादा नजर आए थे और इस बात को कोई भी अनदेखा नहीं कर सकता।
ऐसे में ब्रांड डीएनए कभी किसी त्योहार या सीजन तक सिमट कर नहीं रहता। वो हमेशा ऐसे कपड़ों को डिजाइन करता है जो ग्लोबल डिमांड के हिसाब से हो। इसलिए आर एलन के साथ मिलकर ऐसे कपड़ों को बनाया गया जो फैशनेबल के साथ ही आरामदायक भी हों। जो निश्चित रूप से नेक्स्ट जेनरेशन के लिए अच्छे होंगे। किस्मत कलेक्शन पूरी तरह से इन सारी चीजों के साथ मिलकर ही बना है। आने वाले समय में ऐसे कपड़ों की डिमांड होगी जो आरामदायक और फैशनेबल हो। ये कलेक्शन पूरी तरह से इंडियन वियर और नाइट वियर का सही कांबिनेशन है। वहीं पायल का कहना है कि बैशक इसे मैंने पहले नहीं बनाया है। इसके साथ ही ये मेरे ड्रेसिंग सेंस से भी प्रभावित है क्योंकि मेरे वॉर्डरोब में इंडियन वियर और वेस्टर्न वियर अलग-अलग नही हैं। मेरी निजी स्टाइल सबको मिलाकर पहनने से है फिर वो चाहे कोई भी मौका क्यों ना हो।
इसके साथ ही पायल के इस कलेक्शन में खास सिग्नेचर स्टाइल बोहेमियन लुक देखने को मिलेगा। इस कलेक्शन में स्ट्रीट वियर कम नाइट वियर का मिश्रण भी है। जो इंडियन वियर का लुक देगा। बात करें कपड़ों की डिजाइन की तो इसमे स्लिंकी धोती साड़ी के साथ कुर्ता और जॉगर्स पैंट का सेट है। साथ में को-आर्ड सेट को स्लिंकी धोती साड़ी के साथ मैच किया गया है। क्रॉप टॉप के साथ जॉगर्स साड़ी के साथ बलून लहंगा सबसे खास है। जिसे क्रॉप टॉप और फ्लोइंग दुपट्टे के साथ मैच किया गया है।
वहीं बात करें कलर की पायल कलर और प्रिंट के मामले काफी कलात्मकता दिखाती हैं। रंगों के साथ दस नए प्रिंट को इस बार शो केस में जगह मिली है। जिसमे इकत से लेकर क्वर्की मोजैक प्रिंट और क्लासिक फ्लोरल्स शामिल हैं। जिनके ऊपर की गई कारीगरी जैसे कट दाना का काम हो या फिर धागों और ऊन की कढ़ाई, पिट्टा कोरा स्प्रिंकल वर्क और टेसल्स कपड़ों की खूबसूरती बढ़ाने का काम करती हैं।