{"_id":"68932d7a07c14dd6f40a7f81","slug":"latest-blouse-designs-2025-front-and-back-latest-images-2025-08-06","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Latest Blouse Design 2025: ज्वेलरी छोड़िए, ब्लाउज की ऐसी डिजाइन के साथ पाएं परफेक्ट साड़ी लुक","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Latest Blouse Design 2025: ज्वेलरी छोड़िए, ब्लाउज की ऐसी डिजाइन के साथ पाएं परफेक्ट साड़ी लुक
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Wed, 06 Aug 2025 04:48 PM IST
सार
Latest Blouse Design 2025: यदि आप अपनी सस्ती सी साड़ी को अलग और क्लासी अंदाज में पहनना चाहती हैं तो उसके साथ खास और अलग तरह का ब्लाउज बनवाएं। यहां लेटेस्ट ब्लाउज का कलेक्शन दिया जा रहा है।
विज्ञापन
1 of 6
ब्लाउज की ऐसी डिजाइन के साथ पाएं परफेक्ट साड़ी लुक
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
Latest Blouse Design 2025: साड़ी भारतीय महिलाओं का पसंदीदा परिधान है। कई जगहों पर आज भी महिलाएं रोजाना में सूट की जगह साड़ी पहनना पसंद करती हैं। घर से लेकर शादी-विवाह, पूजा-पाठ के मौके पर भी साड़ी पहनना पसंद करती हैं। साड़ी के परफेक्ट लुक के लिए महिलाएं इसके साथ मैचिंग ज्वेलरी, मेकअप कैरी करती हैं। ये सभी चीजें परफेक्ट साड़ी लुक के लिए बेहद जरूरी हैं।
पर, क्या आप जानती हैं कि सिर्फ अलग डिजाइन का ब्लाउज आपके सिंपल साड़ी लुक में भी चार चांद लगा सकता है। इसी के चलते हम आपको कुछ ऐसे ब्लाउज डिजाइन दिखाने जा रहे हैं, जिसके साथ आपको न तो आपको ज्वेलरी की जरूरत पड़ेगी और न ही किसी तरह के मेकअप की।
2 of 6
पहली डिजाइन
- फोटो : instagram
पहली डिजाइन
ऐसा कोर्सेट स्टाइल का ब्लाउज देखने में काफी अलग लगता है और ये बॉस लेडी वाइब देता है। तो अगर आपको भी इस तरह का ब्लाउज पसंद है तो इसे बनवा लें। इसे बनवाते समय ध्यान रखें कि इसकी फिटिंग सही हो। गलत फिटिंग से आपका पूरा लुक बिगड़ जाएगा। आप ऑफ शोल्डर कोर्सेट नहीं पहनना चाहती हैं तो ऐसे नेट लगवा लें।
3 of 6
दूसरी डिजाइन
- फोटो : instagram
दूसरी डिजाइन
कुछ क्लासी सी डिजाइन खोज रही हैं तो इसका चयन करें। यदि वर्क वाली साड़ी के साथ आप सिंपल का फुल स्लीव का ब्लाउज पहनेंगी तो हर कोई आपको देखता रह जाएगा। इस तरह के सिंपल ब्लाउज को खूबसूरत बनाने के लिए बाजूबंद पर लेस अटैच कराएं, ताकि ये एकदम सिंपल न दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
तीसरी डिजाइन
- फोटो : instagram
तीसरी डिजाइन
इस तरह का हॉल्टर-नेक ब्लाउज आपको साड़ी में भी ग्लैमरस लुक देने का काम करेगा। ऐसा हॉल्टर-नेक ब्लाउज बनवा रही हैं तो उसे बैक लेस कराएं। यदि आपका ब्लाउज बैकलेस होगा, तो उसकी खूबसूरती कई गुना बढ़ जाएगी। इसके साथ आपको गले में कुछ पहनने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इस तरह का ब्लाउज ऐसे ही प्यारा लगता है।
विज्ञापन
5 of 6
चौथी डिजाइन
- फोटो : instagram
चौथी डिजाइन
यदि फुल हिरोइन वाली वाइब चाहिए तो ऐसा ऑफशोल्डर ट्यूब ब्लाउज अपने लिए तैयार कराएं। ऐसे शिमरी ट्यूब ब्लाउज के साथ यदि आप प्लेन साड़ी भी पहनेंगी तो आपका लुक एकदम परफेक्ट लगेगा। इसके साथ बस अपनी हेयर स्टाइल को खास रखें, ताकि ये देखने में अच्छा लगे।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।